होम पवन खेड़ा को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, असम CM की पत्नी वाले केस में नया मोड़

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Apr 10, 2026 08:55 PM

पवन खेड़ा को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, असम CM की पत्नी वाले केस में नया मोड़

कांग्रेस नेता Pawan Khera को बड़ी कानूनी राहत मिली है। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को उन्हें एक सप्ताह के लिए अग्रिम जमानत दे दी है।

पवन खेड़ा को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, असम CM की पत्नी वाले केस में नया मोड़

कांग्रेस नेता Pawan Khera को बड़ी कानूनी राहत मिली है। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को उन्हें एक सप्ताह के लिए अग्रिम जमानत दे दी है। यह मामला असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें खेड़ा पर कथित तौर पर मानहानिकारक और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाने का आरोप है।

अदालत ने दी अंतरिम सुरक्षा

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस के. सुजाना ने फैसला सुनाते हुए कहा,
'याचिकाकर्ता को संबंधित कोर्ट में आवेदन दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाता है. याचिकाकर्ता को एक सप्ताह की राहत कुछ शर्तों के तहत दी जाती है.'
इससे पहले तेलंगाना हाई कोर्ट ने गुरुवार (9 अप्रैल) को इस मामले में आदेश सुरक्षित रख लिया था। खेड़ा की ओर से वरिष्ठ वकील Abhishek Manu Singhvi ने अदालत में पक्ष रखा, जबकि असम पुलिस की ओर से एडवोकेट जनरल देवजीत सैकिया ने याचिका की स्वीकार्यता पर सवाल उठाए।

असम पुलिस ने दर्ज किया केस

असम पुलिस ने पवन खेड़ा के खिलाफ गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश से जुड़े आरोपों में केस दर्ज किया है। यह मामला तब सामने आया जब खेड़ा ने दावा किया कि रिनिकी भुयान शर्मा के पास कई विदेशी पासपोर्ट और विदेशों में अघोषित संपत्तियां हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बढ़ा विवाद

यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उनके पास तीन पासपोर्ट हैं, दुबई में अघोषित आलीशान संपत्तियां हैं और अमेरिका में शेल कंपनियां भी मौजूद हैं।

वीडियो बयान में दी प्रतिक्रिया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से ही पवन खेड़ा सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए। इस बीच उन्होंने एक वीडियो बयान जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,
'वह ऐसी चालों से डरने वाले नहीं हैं और सवाल पूछते रहेंगे. कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर पवन खेड़ा का वीडियो बयान शेयर किया, जो कथित तौर पर किसी अज्ञात जगह से रिकॉर्ड किया गया था. इस वीडियो में वह असम के मुख्यमंत्री से कहते हैं, गंभीर आरोपों पर सफाई देने के बजाय, आपने अपनी पुलिस को पीछे लगा दिया है। लेकिन, हम, राहुल गांधी के सिपाही, डरने वाले नहीं हैं."

सियासी टकराव तेज

इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है और कांग्रेस तथा बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)