भारत में बाइक टैक्सी और राइड बुकिंग सर्विस की बात हो तो Rapido का नाम प्रमुखता से सामने आता है। देश के कई शहरों में Rapido लोगों को कम समय और सुविधाजनक तरीके से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की सेवा देती है।
अगर आप रोजमर्रा की खरीदारी और छोटे-बड़े भुगतान के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की ओर से किए जाने वाले ज्यादातर UPI लेनदेन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया जाएगा।
लोकसभा ने विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टैक्सेशन एंड अदर लॉ (अमेंडमेंट) बिल, 2026 को मंजूरी दे दी है। सरकार का दावा है कि इस कानून से विदेशी निवेशकों के लिए भारत के सरकारी बॉन्ड अधिक आकर्षक बनेंगे, जिससे विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ेगा और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
अगर आप अगस्त से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। देश की कई बड़ी उपभोक्ता कंपनियां डिटर्जेंट, साबुन, बर्तन धोने की बार, नमक, पेंट, टायर और अन्य दैनिक उपयोग के उत्पादों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं।
केंद्र सरकार ने होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
अगर आने वाले समय में आपके हाथ में ₹10 या ₹20 का प्लास्टिक करेंसी नोट आए तो हैरान होने की जरूरत नहीं होगी। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत ₹10 और ₹20 के Polymer Currency Notes का फील्ड ट्रायल शुरू किया जाएगा।
बैंक खाते को PAN कार्ड से लिंक कराना कई वित्तीय प्रक्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर बैंक से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां आयकर विभाग की जांच में बड़ी संख्या में ऐसे बैंक खाते मिले, जो PAN से लिंक नहीं थे।