होम नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! Aqua Line मेट्रो विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी, जानें कहां तक पहुंचेगी मेट्रो

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 11, 2026 07:08 PM

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! Aqua Line मेट्रो विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी, जानें कहां तक पहुंचेगी मेट्रो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को बड़ी सौगात मिली है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! Aqua Line मेट्रो विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी, जानें कहां तक पहुंचेगी मेट्रो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत एक्वा लाइन मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से दोनों शहरों के बीच सार्वजनिक परिवहन की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और रोजाना सफर करने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए कहा, ‘जैसे-जैसे नोएडा और ग्रेटर नोएडा का विस्तार हो रहा है, वैसे-वैसे लोगों का रोजाना का सफर लंबा क्यों होना चाहिए? नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है!’

उन्होंने आगे कहा, ‘केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दे दी है. इसके प्रमुख फायदों में ऑफिसों, स्कूलों, अस्पतालों और कमर्शियल हब्स तक पहुंच आसान होगी. ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी. रोजाना की यात्रा में कम समय लगेगा और कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ ही लोगों के जीवन को भी ज्यादा सहूलियत मिलेगी.’

नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक पहुंचेगी मेट्रो

केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, एक्वा लाइन मेट्रो कॉरिडोर का विस्तार नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक किया जाएगा। इस नए कॉरिडोर की कुल लंबाई 8.449 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण के तहत पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।

इस विस्तार के पूरा होने और मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क की कुल लंबाई बढ़कर 71.878 किलोमीटर हो जाएगी। इससे दोनों शहरों के अलग-अलग हिस्सों में रहने और काम करने वाले लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

मेट्रो विस्तार से इन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा

कैबिनेट के बयान में बताया गया है कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य नोएडा के कई महत्वपूर्ण इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ना है। इनमें कमर्शियल हब्स, प्रमुख मल्टीनेशनल कंपनियां (MNCs), आईटी हब्स, शैक्षणिक संस्थान, जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं और बड़ी रेजिडेंशियल सोसाइटी शामिल हैं।

इन क्षेत्रों तक मेट्रो की पहुंच होने से कर्मचारियों, छात्रों, मरीजों और आम यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। खासकर ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल जाने वाले लोगों का सफर पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।

ट्रैफिक जाम से राहत और रोजगार-कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय मंत्रिमंडल के अनुसार, मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार से केवल परिवहन व्यवस्था ही बेहतर नहीं होगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से रोजगार, कारोबार, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों के लिए रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को फायदा होगा।

इस परियोजना को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ती शहरी परिवहन जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही भविष्य में मेट्रो नेटवर्क के और विस्तार का रास्ता भी तैयार होगा। सरकार के मुताबिक, यह परियोजना दोनों शहरों के विकास और सस्टेनेबिलिटी में अहम योगदान देगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)