पंजाब के कई इलाकों में जानलेवा बीमारी एचआईवी (HIV) का खतरा खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। राज्य में सामने आ रहे नए मामले स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गए हैं।
बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। तेलंगाना में बच्चों को पिलाई जाने वाली एक लोकप्रिय दवा अल्मोंट-किड (Almont-Kid) सिरप के इस्तेमाल पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
केंद्र सरकार ने दर्द और बुखार में धड़ल्ले से इस्तेमाल होने वाली दवा निमोस्लाइड (Nimesulide) को लेकर सख्त कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर निमोस्लाइड की 100 mg से अधिक खुराक (Dosage) वाली दवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जो हर माता-पिता को डराने के लिए काफी है। यहाँ जीभ का स्वाद और जंक फूड की लत 16 साल की एक होनहार छात्रा के लिए काल बन गई।
मरीजों ने सांसद से डाक्टर द्वारा खराब व्यवहार और ठीक से देखभाल नही करने का लगाया आरोप, सांसद ने ईएमओ को लगाई फटकार,सांसद बोले-राजकीय मेडिकल कालेज में अव्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र लिखेंगे
दिल्ली की जहरीली हवा और लगातार बिगड़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को लेकर समाजसेवी और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने एक बार फिर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रदूषण पर केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि जवाबदेही तय की जाए।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission) भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय की वह पहल है जिसका मकसद देश के हेल्थकेयर सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल रूप देना है। इसी मिशन का एक अहम हिस्सा है ABHA कार्ड यानी Ayushman Bharat Health Account।