उत्तर प्रदेश में NEET UG-2026 के जरिए MBBS और BDS में दाखिले की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश के अनुपालन में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश ने प्रथम चरण की काउंसलिंग की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है।
उत्तर प्रदेश में NEET UG 2026 के तहत MBBS और BDS में दाखिले के लिए चल रही दूसरे राउंड की काउंसलिंग को रद्द कर दिया गया है। यह काउंसलिंग 14 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित होनी थी।
IIT बॉम्बे के पवई कैंपस में शुक्रवार को दूसरे वर्ष के एक छात्र की मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतक छात्र एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में BTech की पढ़ाई कर रहा था। घटना के सामने आने के बाद छात्रों की मानसिक और शैक्षणिक सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तीन भाषा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर अहम टिप्पणी की है। गुरुवार को अदालत ने सुझाव दिया कि छठी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तीसरी भाषा की व्यवस्था अगले साल से शुरू की जानी चाहिए।
उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले छह महीनों में राज्य के एक लाख युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी जाएंगी।
उत्तर प्रदेश सरकार अब ITI में होने वाली ट्रेनिंग को सीधे उद्योगों और रोजगार की जरूरतों से जोड़ने की तैयारी में है।
श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल, रोशनगंज, शाहजहाँपुर में आज 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय उप प्रबंधक मनोज सक्सेना ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया l