होम US Midterm Election: ट्रंप की पार्टी पिछड़ी तो CJP ने ज्ञानेश कुमार को लेकर कसा तंज, बोले- वो होते तो नहीं हारते

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Nov 4, 2026 05:16 PM

US Midterm Election: ट्रंप की पार्टी पिछड़ी तो CJP ने ज्ञानेश कुमार को लेकर कसा तंज, बोले- वो होते तो नहीं हारते

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजों में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी बढ़त बनाए हुए है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी कई सीटों पर पीछे चल रही है।

US Midterm Election: ट्रंप की पार्टी पिछड़ी तो CJP ने ज्ञानेश कुमार को लेकर कसा तंज, बोले- वो होते तो नहीं हारते

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजों में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी बढ़त बनाए हुए है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी कई सीटों पर पीछे चल रही है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने चुनावी नतीजों को लेकर ट्रंप पर तंज कसा है। उन्होंने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वह अमेरिका में होते तो ट्रंप की पार्टी चुनाव नहीं हारती।

अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार को लेकर किया पोस्ट

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "ज्ञानेश कुमार ट्रंप के साथ ऐसा कभी नहीं होने देते."

दीपके के इस पोस्ट पर आशुतोष रांका ने हंसने वाली इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। दरअसल, CJP के नेता भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पार्टी एसआईआर (SIR) और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी कर रही है। ऐसे में अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के पिछड़ने को लेकर की गई यह टिप्पणी भारतीय चुनावी व्यवस्था पर उनके राजनीतिक तंज के तौर पर देखी जा रही है।

ब्राजील, सर्बिया और अमेरिका का जिक्र कर ली चुटकी

आशुतोष रांका ने ब्राजील, सर्बिया और अमेरिका में चुनावी हार का जिक्र करते हुए तीनों देशों के नाम के साथ स्माइली पोस्ट की। इस पोस्ट को साझा करते हुए अभिजीत दीपके ने लिखा, "लोग नफरत की राजनीति के खिलाफ वोट कर रहे हैं, और जवाबदेही, नौकरियों तथा किफायती जीवन-यापन के पक्ष में वोट कर रहे हैं."

दोनों नेताओं की इन टिप्पणियों को ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के चुनावी प्रदर्शन और भारत में चुनाव आयोग को लेकर जारी राजनीतिक विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है।

ट्रंप ने चुनावी नतीजों पर क्या कहा?

रिपब्लिकन पार्टी के पिछड़ने के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मैं बैलेट पर नहीं था, और अगर होता, तो हम भारी बहुमत से जीत जाते. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद."

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब शुरुआती चुनावी रुझानों में उनकी पार्टी को डेमोक्रेटिक पार्टी से कड़ी चुनौती मिल रही है।

सीनेट और हाउस में डेमोक्रेटिक पार्टी आगे

उपलब्ध शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में सीनेट की 53 सीटों पर डेमोक्रेटिक पार्टी आगे चल रही है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेटिक पार्टी 197 सीटों पर आगे है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी 114 सीटों पर बढ़त में है। इन रुझानों के आधार पर रिपब्लिकन पार्टी को चुनाव में बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)