NEET UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई की देर रात एक वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो में उन्होंने पेपर लीक को गंभीर विषय बताते हुए कहा कि यह लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए बेहद पीड़ादायक है।
दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के बीच राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख कारोबारी क्षेत्र कनॉट प्लेस (CP) में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार (23 जुलाई) को भी 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह निर्णय लगातार दूसरे दिन लागू किया गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर दिल्ली हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई।
पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jantar Mantar Protest: अनशन के 21वें दिन 3 छात्र नेताओं की बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर हिरासत की कोशिश का आरोप
जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल सामने आए हैं। हालांकि, उन्होंने वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने की अपील भी की।