सोशल मीडिया के दौर में रिश्तों की कई अनोखी कहानियां सामने आती रहती हैं। ऐसी ही एक दिलचस्प प्रेम कहानी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती आखिरकार शादी के पवित्र बंधन में बदल गई।
केंद्र सरकार देश में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित E20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है, लेकिन इसे लेकर लोगों की आशंकाएं अभी भी बनी हुई हैं। C-Voter के ताजा सर्वे में सामने आया है कि आधे से अधिक लोग अपनी गाड़ियों में E20 पेट्रोल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते।
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. प्रशासन और पुलिस लोगों से बार-बार अपील कर रहे हैं कि वे नदी के किनारों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें. इसके बावजूद कुछ लोग सोशल मीडिया रील और स्टंट के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं.
NEET पेपर लीक, NTA में कथित अनियमितताओं और SSC परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई है।
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित दान चोरी के आरोपों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस बीच राम जन्मभूमि मामले में हिंदू पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने पूरे घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई है।
दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। इस प्रदर्शन को रोकने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई, लेकिन अदालत ने मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।
सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई Cockroach Janta Party एक बार फिर चर्चा में है। पार्टी के संस्थापक Abhijeet Dipke ने दावा किया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इस मामले की जानकारी दी।