होम सड़क चौड़ीकरण कार्य की धीमी गति एवं लापरवाही पर वित्त मंत्री और सांसद अरुण सागर ने लगाई फटकार एवं दिए सख्त निर्देश
मौजूद एई, जेई एवं एक्सईएन से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई।
शाहजहांपुर । वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर ने शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ लोहार वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।साथ ही ककरा स्थित नव निर्मित नगर निगम कार्यालय एवं ककरा स्थित सड़क का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। मा० मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में देरी के कारण आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद एई, जेई एवं एक्सईएन से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई। साथ ही संबंधित ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसके उपरांत मंत्री ने ककरा स्थित नवनिर्मित नगर निगम कार्यालय एवं वहां निर्माणाधीन सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम कार्यालय का निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कर हस्तांतरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।