होम ‘अगर कोई अपराध करेगा तो फैसला होगा’, आजम खान की सजा पर केशव मौर्य का बड़ा बयान
Keshav Prasad Maurya ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता Azam Khan को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा सुनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह अदालत का फैसला है और न्यायालय सबूतों व गुण-दोष के आधार पर निर्णय सुनाता है।
Keshav Prasad Maurya ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता Azam Khan को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा सुनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह अदालत का फैसला है और न्यायालय सबूतों व गुण-दोष के आधार पर निर्णय सुनाता है।
डिप्टी सीएम ने कहा, “अगर कोई अपराध करेगा तो न्यायालय सुनवाई करेगा और गुणदोष के आधार पर फैसला सुनाएगा.” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “जो जस करै सो तस फल चाखा है.”
प्रधानमंत्री Narendra Modi की तेल बचाने की अपील पर भी केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस दिशा में कदम उठाए हैं।
उनके मुताबिक मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक ने अपने काफिलों में वाहनों की संख्या कम की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भी तेल बचाने के अभियान में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि हर देशवासी विदेशी मुद्रा बचाने को लेकर सजग है और सभी की चिंता यही है कि देश की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे।
Akhilesh Yadav के बीजेपी को देश का सबसे बड़ा संकट बताए जाने वाले बयान पर भी केशव मौर्य ने पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव एसी कमरे में बैठकर ट्वीट करते हैं और मीडिया उसे चला देती है। डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जनता सब देख रही है।
समाजवादी पार्टी छोड़ने वाली विधायक Pooja Pal को डिप्टी सीएम बनाए जाने संबंधी अखिलेश यादव की सलाह पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव मौर्य ने कहा कि पूजा पाल वरिष्ठ नेता हैं और तीन बार विधायक रह चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी में उनका सम्मान है और उनका राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल है।
NEET परीक्षा और छात्रों की आत्महत्या के मामलों पर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के बयान का जवाब देते हुए केशव मौर्य ने कहा कि पेपर लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे छात्रों को मानसिक कष्ट होता है।
उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए बड़े बदलाव करने जा रही है। उनके मुताबिक अब परीक्षा प्रश्नपत्रों को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजने की प्रक्रिया धीरे-धीरे समाप्त की जाएगी और ऑनलाइन परीक्षा व्यवस्था की ओर बढ़ा जाएगा।
केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि 2027 में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनेगी और समाजवादी पार्टी पूरी तरह साफ हो जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।