होम राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीते दो गोल्ड मेडल

प्रादेशिकी Alert Star Digital Team Nov 4, 2022 07:54 PM

राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीते दो गोल्ड मेडल

राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीते दो गोल्ड मेडल

राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीते दो गोल्ड मेडल

लखनऊ, 4 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के प्रतिभाशाली छात्र शीतान्सु गौतम ने बंगलूरू में राष्ट्रीय स्तर की स्विमिंग चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस चैम्पियनशिप के अन्तर्गत शीतान्सु ने 1 मीटर व 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड डाइविंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस प्रतिभाशाली छात्र को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है।  सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)