होम शाहजहांपुर सांसद अरुण सागर ने सपा में शामिल युवक को भांजा मानने से किया इनकार, बोले—रिश्तेदार नहीं, छवि खराब करने की कोशिश
शाहजहांपुर के कई नेता लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुए। इनमें गौरव सागर नाम के एक व्यक्ति ने खुद को शाहजहांपुर के भाजपा सांसद अरुण सागर का भांजा बताया।
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के कई नेता लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुए। इनमें गौरव सागर नाम के एक व्यक्ति ने खुद को शाहजहांपुर के भाजपा सांसद अरुण सागर का भांजा बताया। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसमे ये कहा जा रहा है कि गौरव सागर शाहजहांपुर के भाजपा सांसद अरुण सागर भांजे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद भाजपा सांसद अरुण सागर ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गौरव सागर को वह व्यक्तिगत रूप से नही जानते हैं और न ही वह उनका रिश्तेदार है। इसके अलावा जिले की जनता मेरे लिए सर्वोपरि है। हमसे हर वर्ग और जाति के लोग मिलते हैं लेकिन इसका मतलब ये नही कि कोई व्यक्ति खुद को मेरा रिश्तेदार बताकर छवि धूमिल करे।
अरुण सागर ने बताया कि गौरव सागर अखिलेश यादव की मौजूदगी में खुद को उनका भांजा बताकर उनकी और पार्टी की छवि खराब कर रहा है। सांसद ने कहा कि करीब दस साल पहले भी इस शख्स ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया था, तब भी उन्होंने इसका खंडन किया था कि वह व्यक्ति मेरा रिश्तेदार नही है। उन्होंने भविष्य में ऐसे गलत प्रचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की बात भी कही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।