होम मोरबी हादसे पर खुद को पाक-साफ साबित करे गुजरात सरकार, खड़गे ने PM मोदी से पूछे सवाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 3, 2022 10:22 PM

मोरबी हादसे पर खुद को पाक-साफ साबित करे गुजरात सरकार, खड़गे ने PM मोदी से पूछे सवाल

मोरबी हादसे पर खुद को पाक-साफ साबित करे गुजरात सरकार, खड़गे ने PM मोदी से पूछे सवाल

मोरबी हादसे पर खुद को पाक-साफ साबित करे गुजरात सरकार, खड़गे ने PM मोदी से पूछे सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात में मोरबी पुल हादसे की जांच को लेकर सवाल खड़े करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गुजरात सरकार लापरवाही भरी जांच की प्रक्रिया पर खुद को पाक-साफ साबित करे। गुजरात के मोरबी में एक पुल के रविवार को गिर जाने से 135 लोगों की मौत हो गई। 


उन्होंने ट्वीट किया,"मोरबी पुल की मरम्मत नहीं हुई थी। पुल को फिटनेस प्रमाणपत्र और आधिकारिक संतुति के बिना खोला गया। ठेकेदार इस योग्य नहीं था कि उसे काम दिया जाए। नगरपालिका प्रमुख को पता था कि पुल को खोला गया है।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया, "130 से अधिक लोगों की मौत हो गई, लेकिन ठेकेदारों और नगरपालिका अधिकारियो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई? क्या यह लापरवाही ईश्वर की मर्जी से हुई घटना (एक्ट ऑफ गॉड) है?" 

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री को सुनिश्चित करना चाहिए कि गुजरात सरकार लापरवाही भरी जांच को लेकर खुद को पाक-साफ साबित करे।" 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)