होम Rahul Gandhi Debate Challenge: हिमंत बिस्वा सरमा ने उड़ाया लाल गुलाब का मजाक, बोले- ये बांग्लादेश नहीं, नेपाल नहीं है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती देने वाले वीडियो पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखा पलटवार किया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती देने वाले वीडियो पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखा पलटवार किया है। राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर पीएम मोदी को किसी भी मंच पर बहस करने की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री विपक्ष को देशद्रोही बताते हैं, इसलिए उन्हें उनके साथ खुली डिबेट करनी चाहिए। इस पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि डिबेट सड़क या किसी गली में नहीं, बल्कि संसद में होनी चाहिए।
राहुल गांधी ने अपने वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लाल गुलाब भी दिखाया था। हिमंत बिस्वा सरमा ने इसी बात को लेकर भी तंज कसा और सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कांग्रेस नेता पर निशाना साधा।
Dear Rahul ji, Rose Valentine’s Day पर देते हैं, Diwali पर नहीं। खैर, BJP will see you in Parliament https://t.co/TaSr3C9001
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 4, 2026
हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने वीडियो में राहुल गांधी के लाल गुलाब दिखाने पर टिप्पणी करते हुए कहा, "ये जो रोज आप हाथ में दिखा रहे हैं न अगली बार जरूर वैलेंटाइन डे में आप किसी को जरूर रोज दीजिएगा. दीपावली पर रोज मत लाइए. राहुल जी कल आपने एक वीडियो पोस्ट किया. हाथ में आपके रोज था और आप प्रधानमंत्री जी को हैप्पी दीपावली बोल रहे हैं. राहुल जी रोज वैलेंटाइन डे पर दिए जाते हैं.दिवाली पर रोज नहीं दिया जाता है.पर आपका ये सब पता भी नहीं है.आप कहां भारत का संस्कृति का बारे में जानते हो."
इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष होने का हवाला देते हुए पूछा कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी बहस कहां होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "एक बात मुझे आप बताइए, आप लीडर ऑफ अपोजिशन है ये आपका मालूम है कि नहीं है? अगर आप लीडर ऑफ अपोजिशन है और आप मानते हैं आप लीडर ऑफ अपोजिशन है तो प्रधानमंत्री जी के साथ आपकी डिबेट कहा होगी? सड़क में होगी? या किसी गली में होगी? या संसद में होगी? स्पीकर साहब तो पार्लियामेंट में बैठे हुए हैं.आपकी मां भी पार्लियामेंट में हैं,आपकी बहन भी पार्लियामेंट में हैं तो डिबेट तो पार्लियामेंट में भी हो सकती है."
असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की ओर से अमेरिकी डील और विदेश संबंधों पर बहस की मांग को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "एक बात आप मुझे बताइए. आप बोल रहे हैं मोदी जी को फोरेन रिलेशन के बारे में डिबेट कीजिए. यूएस की डील का बारे में डिबेट कीजिए, राहुल जी डील हुई कहां यूएस के साथ. बोफोर्स से लेकर भोपाल गैस त्रासदी तक बहुत सारी बातों पर डिबेट होनी है. इस बार आप कृपा करके बोल दीजिए.संसद में हल्ला नहीं होगा.डिबेट की शुरुआत आप करेंगे. फिर प्रधानमंत्री जी डिबेट का रिप्लाई करेंगे और तमाम मुद्दे आएंगे."
हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के सड़क पर बहस करने के प्रस्ताव पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "सड़क पर क्यों बुलाना चाहते हैं. ये बांग्लादेश नहीं है, ये नेपाल नहीं है. आप दुनियाभर के देश में क्यों जाते हैं, विदेश के साथ संपर्क किसका है. साइनिस कम्युनिस्ट पार्टी के साथ मेमोरेंडनम और अन्डरस्टेंडिंग करके खुद बैठे हैं. सड़क में क्यों लोगों को बुलाना चाहते हैं. ये बांग्लादेश नहीं है, ये नेपाल नहीं है.राहुल जी लोगों को ऐसे बुर्वक मत समझिए. आपसे मेरी एक ही रिक्वेस्ट है आप हमेशा यह एंगरी यंग मैन बनके नहीं रह सकते हो अगर सचमुच आपको एक अच्छा राजनेता भी बनना है तो मेरी बिना पैसा में आपको एक सलाह है. इस बार संसद में आप जरूर डिबेट कीजिए और शांति से डिबेट कीजिए. हल्ला एक दम मत कीजिए और लोगों को डिबेट सुनने दीजिए."
वीडियो के आखिर में हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर लाल गुलाब को लेकर तंज कसा और कहा, “आप अगली बार जरूर वेलेंटाइन डे पर किसी को जरूर रोज दीजिए. दिपावली में रोज को मत लाइए. ठीक है राहुल जी बाय बाय.”
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।