होम यूपी के इस जिले में 13 नवंबर को अग्निवीर भर्ती परीक्षा, होंगी ये सुविधाएं
यूपी के इस जिले में 13 नवंबर को अग्निवीर भर्ती परीक्षा, होंगी ये सुविधाएं
मेरठ में 13 नवंबर को अग्निवीर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा होगी। डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में अग्निवीर प्रारंभिक परीक्षा आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने एसपी यातायात को बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए परीक्षा स्थल के आसपास की सड़कों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। परीक्षार्थियों के लिए मोबाइल टॉयलेट, वॉटर टैंक की भी व्यवस्था करने को कहा। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस एवं स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। गौरतलब है कि अग्निवीर की प्रारंभिक परीक्षा भैंसाली मैदान के निकट हाथीखाना मैदान पर 13 नवम्बर 2022 को प्रस्तावित है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।