होम राजनाथ सिंह की रैली में लोग मांगने लगे पीओके, हंसकर बोले रक्षा मंत्री- धैर्य रखें

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 3, 2022 10:13 PM

राजनाथ सिंह की रैली में लोग मांगने लगे पीओके, हंसकर बोले रक्षा मंत्री- धैर्य रखें

राजनाथ सिंह की रैली में लोग मांगने लगे पीओके, हंसकर बोले रक्षा मंत्री- धैर्य रखें

राजनाथ सिंह की रैली में लोग मांगने लगे पीओके, हंसकर बोले रक्षा मंत्री- धैर्य रखें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई बार पीओके को लेकर पाकिस्तान को चेताया है। शौर्य दिवस के मौके पर उन्होंने कहा था कि जबतक गिलगित-बाल्टिस्तान तक विकास नहीं पहुंचता कश्मीर का विकास अधूरा रहेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि पाकिस्तान पीओके के लोगों पर अत्याचार कर रहा है। अब कि जब हिमाचल प्रदेश में राजनाथ सिंह रैली करने पहुंचे तो  जनसभा में पहुंचे लोग ही पीओके मांगने लग गए। इसपर हंसते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, धैर्य रखिए। 


राजनाथ सिंह की रैली में लोग 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे थे। उन्होंने कहा, हमने ऐसे ऐसे वीर सैनिकों को देखा है जो कि जरूरत पड़ने पर अब भी सीमा पर जाने के लिए तैयार रहते हैं। इतने में भीड़ में से आवाज आई, 'पीओके चाहिए पीओके।' इस पर राजनाथ सिंह भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। उन्होंने धैर्य रखने की अपील की। बता दें कि पीओके को लेकर राजनाथ सिंह के बयान के बाद सेना की भी प्रतिक्रिया आ चुकी है। चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला ने कहा था, भारतीय सेनाएं हमेशा तैयार हैं और अगर हमें पीओके हासिल करने का आदेश मिला तो हम पीछे नहीं हटेंगे। 

बता दें कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी पाकिस्तानी सरकार और सेना के खिलाफ आवाज उठती रहती है। वहीं चीन जिस सीपीईसी प्रोजेक्ट को लेकर इतना उतावला दिखता है , उसका भी विरोध पीओके में होता है। भारत भी इस प्रोजेक्ट का विरोध करता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर तो इस बीआरआई प्रोजेक्ट को लेकर एससीओ बैठक में चीन और पाकिस्तान को लताड़ लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि चीन के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट को किसी की संप्रभुता और अखंडता का नुकसान नहीं करना चाहिए। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)