होम यूपी में 14 हजार से ज्यादा को मिलेगा रोजगार, 7 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 3, 2022 10:30 PM

यूपी में 14 हजार से ज्यादा को मिलेगा रोजगार, 7 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी

यूपी में 14 हजार से ज्यादा को मिलेगा रोजगार, 7 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी

यूपी में 14 हजार से ज्यादा को मिलेगा रोजगार, 7 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी

योगी सरकार ने आईटी सेक्टर में सात हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों को गुरुवार को मंजूरी दे दी।माइक्रोसॉफ्ट 2186 करोड़ का, एमएक्यू 483 करोड़ और पेटीएम 638 करोड़ का निवेश नोएडा में करेगा। इस निवेश के जरिए 14185 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, डेटा सेंटर के लिए भी दो निवेश प्रस्तावों को मंजूरी मिली। सिंगापुर की कंपनी एसटीपी नोएडा में डेटा सेंटर के लिए 1130 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जबकि एक अन्य कंपनी एसकेबीआर 2692 करोड़ का निवेश करेगी। दोनों परियोजनाओं के जरिए 4 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा राज्य में तीन नए विश्वविद्यालय खोलने व सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाने का प्रस्ताव भी मंजूर हुआ।
 
कैबिनेट ने डेटा सेंटर नीति में बदलाव कर दिया है।  हाल ही में ग्रेटर नोएडा में खुले उत्तर भारत के पहले डेटा सेंटर के बाद अब योगी सरकार ने सूबे में 7 और डेटा सेंटर खोलने का फैसला किया है। सभी डेटा सेंटर के लिए भूमि अनुदान की व्यवस्था करेगी। साथ ही डुएल फीडर की सप्लाई में एक फीडर की सप्लाई का खर्च वहन करेगी। 


अतिरिक्त मुख्य सचिव (आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स) अरविंद कुमार ने बताया कि हमने लक्ष्य को बढ़ाकर 900 मेगावॉट के डेटा सेंटर बनाने का फैसला किया है। डेटा सेंटर के लिए एफएआर की परिभाषा में भी बदलाव किया है, ताकि नक्शे जल्दी पास हो सकें।

पार्शियल कंप्लीशन की व्यवस्था दी गई है, जबकि बिजली कनेक्शन को लेकर भी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। इसके अलावा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डेटा सेंटर की फील्ड में भी दस करोड़ रुपये तक की फंडिंग की जाएगी। इन बदलावों से न सिर्फ निवेश बढ़ेगा बल्कि तेजी से आएगा। ये पॉलिसी 5 साल तक के लिए मान्य होगी। 

5 नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुलेंगे

प्रदेश में 5 नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोले जाएंगे।  तीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहले ही खोले जा चुके हैं। यह सेंटर 3 डी प्रिंटिंग, 5 जी, वर्चुअल रिएलिटी, स्पेसटेक जैसी नई क्षेत्र खुलेंगे। स्कूल स्तर पर ही इनोवेटिव कल्चर को बढ़ावा दिया जाए। सस्टेनेंस अलाउंस को 15 हजार से बढ़ाकर 17.5 हजार किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)