होम इस विकराल समस्या के बारे में गंभीर नहीं है सरकार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 3, 2022 10:16 PM

इस विकराल समस्या के बारे में गंभीर नहीं है सरकार

इस विकराल समस्या के बारे में गंभीर नहीं है सरकार

इस विकराल समस्या के बारे में गंभीर नहीं है सरकार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने दिल्ली की बिगड़ती हवा को लेकर सरकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि न तो लोग और न ही सरकार इस राक्षसी समस्या के बारे में गंभीर है। दिवाली से बाद से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हवा की गुणवत्ता दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सांसद वरुण गांधी ने इस संकट से निपटने में विभिन्न सरकारी एजेंसियों के बीच ‘‘समन्वय की कमी’’ पर बृहस्पतिवार को सवाल उठाया।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘न तो सरकार और न ही लोग इस राक्षसी समस्या के बारे में गंभीर हैं। अस्पताल सांस लेने, दिल और फेफड़ों की समस्याओं वाले मरीजों से भरे हुए हैं।’’ वरूण ने सवाल किया, ‘‘दिल्ली-एनसीआर में 10 में से आठ बच्चों को सांस की समस्या है। वर्षों की चर्चा के बाद, कई सरकारी संस्थाओं के बीच चिंता / समन्वय की निरंतर कमी क्यों है?’’गांधी ने हैरानी जतायी कि क्या समस्या को हल करने की लागत चार करोड़ 60 लाख लोगों के लिए जीवन भर बीमारी के इलाज में आने वाले खर्च से अधिक है? हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) ने हर साल पैदा होने वाले इस संकट के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। आप दिल्ली और पंजाब में सत्ता में हैं। पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)