होम चौतरफा घिरे इमरान खान को संजीवनी देगी फायरिंग की घटना? बैकफुट पर आएंगे पीएम शरीफ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 3, 2022 10:08 PM

चौतरफा घिरे इमरान खान को संजीवनी देगी फायरिंग की घटना? बैकफुट पर आएंगे पीएम शरीफ

चौतरफा घिरे इमरान खान को संजीवनी देगी फायरिंग की घटना? बैकफुट पर आएंगे पीएम शरीफ

चौतरफा घिरे इमरान खान को संजीवनी देगी फायरिंग की घटना? बैकफुट पर आएंगे पीएम शरीफ

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गुरुवार को लॉन्ग मार्च के दौरान पंजाब प्रांत में गोली मारी गई, जिसमें वह घायल हो गए। गोली चलाने वाले हमलावर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद उसने बताया कि इमरान खान जनता को गुमराह कर रहे हैं और उसी की सजा देने के लिए उसने हमला किया। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इन दिनों लाहौर से इस्लामाबाद तक लॉन्ग मार्च निकाल रहे हैं, जिसमें मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को घेर रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में इमरान खान पर कई आरोप लगे जिसके बाद वह बैकफुट पर आ गए थे। फिर चाहे वह आर्मी चीफ का मसला हो या फिर भारत की तारीफ करके अपने देश में घिरने का मामला हो। इन सबकी वजह से इमरान पर उन्हीं के देश में लगातार सवाल उठ रहे थे। ऐसे में इस फायरिंग की घटना के बाद इमरान के लिए लोगों का समर्थन बढ़ सकता है। 
बाजवा के कार्यकाल पर भी घिरे थे
इमरान खान को जिस तरह से सत्ता छोड़नी पड़ी थी, तब से ही वे मौजूदा सरकार के खिलाफ हमलावर थे। उन्होंने विदेशी ताकतों और खासतौर पर अमेरिका पर उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके साथ ही, वे आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा के कार्यकाल को लेकर भी घिर गए थे। आईएसआई के प्रमुख नदीम अंजुम ने खुलासा किया था कि बाजवा को अनिश्चितकालीन विस्तार के लिए खान की ओर से एक आकर्षक प्रस्ताव दिया गया था। इस दावे को तो इमरान शुरू में खारिज करते रहे, लेकिन चौतरफा घिरने के बाद उन्होंने आखिर में स्वीकार कर लिया था कि इस साल मार्च में उन्होंने बाजवा के कार्यकाल में विस्तार की पेशकश की थी। इसके चलते इमरान पर झूठ बोलने जैसे आरोप लगने लगे थे और उनके समर्थकों के बीच ही उन पर सवाल उठने लगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)