होम अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन सी.एम.एस. में 18 नवम्बर से

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 29, 2022 07:19 PM

अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन सी.एम.एस. में 18 नवम्बर से

अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन सी.एम.एस. में 18 नवम्बर से

अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन सी.एम.एस. में 18 नवम्बर से

लखनऊ, 29 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 23वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ 18 नवम्बर, शुक्रवार से सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में प्रारम्भ हो रहा है। सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु विभिन्न देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष, संसद सदस्य, इण्टरनेशनल कोर्ट के न्यायाधीश समेत 65 देशों के 250 से अधिक मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश व कानूनविद् लखनऊ पधार रहे हैं। यह जानकारी आज एक प्रेस कान्फ्रेन्स में सम्मेलन के संयोजक व सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने  दी। डा. गाँधी ने बताया कि 18 से 22 नवम्बर तक आयोजित यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51’ पर आधारित है एवं विश्व के ढाई अरब से अधिक बच्चों के सुन्दर एवं सुरक्षित भविष्य को समर्पित है।डा. गाँधी ने बताया कि इस पाँच दिवसीय सम्मेलन में रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह, मॉरीशस के राष्ट्रपति श्री पृथ्वीराजसिंग रूपन, श्री पंकज चौधरी, राज्यमंत्री, वित्त, भारत सरकार, श्री केशव प्रसाद मौर्य, उप-मुख्यमंत्री, उ.प्र., श्री बृजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उ.प्र., श्री सुरेश खन्ना, वित्तमंत्री, उ.प्र, श्री सुधांशु त्रिवेदी, संसद सदस्य, श्रीमती संयुक्ता भाटिया, मेयर, लखनऊ समेत कई गणमान्य हस्तियाँ अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करायेंगे। इसके अलावा, इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पधारने वाली प्रख्यात हस्तियों में सर रॉडनी एरे लॉरेंस विलियम्स, गवर्नर-जनरल, एंटीगुआ और बारबुडा; श्री एमिल कॉन्स्टेंटिनेस्कु, पूर्व राष्ट्रपति, रोमानिया, श्री स्टीपन मेसिक, पूर्व राष्ट्रपति, क्रोएशिया; श्री जोसेलेर्मे प्रिवर्ट, पूर्व राष्ट्रपति, हैती; डा. पकालिथा बी. मोसिलिली, पूर्व प्रधानमंत्री, लेसोथो; श्री जीन-हेनरी सेन्ट, पूर्व प्रधानमंत्री, हैती; श्री एल्बन सुमाना किंग्सफोर्ड बैगबिन, स्पीकर, घाना संसद, श्री सूरजदेव फोकीर, स्पीकर, नेशनल असेम्बली, मॉरीशस, प्रो. इब्राहिम अल्जाज़ी, कैबिनेट मामलों के मंत्री, जार्डन; न्यायमूर्ति श्री जी.टी. पेगोन, प्रेसीडेन्ट, इण्टरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जजेस, आस्ट्रेलिया आदि प्रमुख हैं।इस ऐतिहासिक सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा बताते हुए डा. गाँधी ने कहा कि विभिन्न देशों के न्यायविद व अन्य प्रख्यात हस्तियाँ नई दिल्ली स्थित कान्स्टीट्यूशन क्लब में सम्मेलन के प्रथम सत्र को सम्बोधित करेंगे। 18 नवम्बर को प्रातः 10 बजे विभिन्न देशों के न्यायविद् व अन्य प्रख्यात हस्तियाँ लखनऊ पधारेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)