होम सुनील गावस्कर की भारतीय टीम को सलाह- जिम्बाब्वे को हल्के में मत लेना

समाचारखेल Alert Star Digital Team Oct 28, 2022 10:30 PM

सुनील गावस्कर की भारतीय टीम को सलाह- जिम्बाब्वे को हल्के में मत लेना

सुनील गावस्कर की भारतीय टीम को सलाह- जिम्बाब्वे को हल्के में मत लेना

सुनील गावस्कर की भारतीय टीम को सलाह- जिम्बाब्वे को हल्के में मत लेना

जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर अन्य टीमों को कड़ा मैसेज दिया है। हालांकि जिम्बाब्वे ने ये मैच एक रन से ही जीता, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान जैसी बड़ी बड़ी टीम को शिकस्त दी है, जिसे एक तरह से उलटफेर माना जा रहा है। वहीं जिम्बाब्वे की टीम के भी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। वहीं भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ संभलकर खेलने की सलाह दी और कहा है कि भारत इस टीम को हल्के में नहीं ले सकती है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 6 नवंबर को विश्व कप 2022 सुपर 12 चरण का आखिरी मैच खेला जाएगा। क्रेग एर्विन के नेतृत्व वाली जिम्बाब्वे की टीम ने बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम को एक रन से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाने की रेस में खुद को बनाए रखा है। पाकिस्तान को 131 रनों का लक्ष्य देने के बाद जिम्बाब्वे ने विपक्षी टीम को 129 रनों पर ही रोक दिया। सुनील गावस्कर ने ये भी माना कि पाकिस्तान के पास अब गलती की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि टीम ने सुपर-12 के अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा दिए हैं। सुनील गावस्कर ने कहा, ''हां, उन्हें अपने बाकी के तीन मैच भी बड़े अंतर से जीतने हैं और यह आसान नहीं होने वाला है क्योंकि वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रहे हैं, वह भी एक शीर्ष टीम है। भारत को भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बहुत सावधान रहना होगा।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)