होम आजम खान चले थे पॉलिश कराने, अब उसी IAS की शिकायत में फंसे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 28, 2022 10:00 PM

आजम खान चले थे पॉलिश कराने, अब उसी IAS की शिकायत में फंसे

आजम खान चले थे पॉलिश कराने, अब उसी IAS की शिकायत में फंसे

आजम खान चले थे पॉलिश कराने, अब उसी IAS की शिकायत में फंसे

नेताओं और अफसरों के पंगे कई बार देखने को मिलते हैं। लेकिन कुछ पंगे ऐसे होते हैं, जो नेताओं की सियासत की जड़ में मठ्ठे का काम करते हैं। आजम खान इन दिनों कुछ ऐसे ही अनुभव से गुजर रहे हैं। साल 2019 में हेट स्पीच के मामले में आजम खान को 3 साल की सजा सुनाई गई है। अगर यह सजा कायम रही तो फिर आजम खान की विधायकी जानी तय है। वहीं, उम्र के इस पड़ाव पर आजम खान के लिए यह एक बड़ा झटका होगा, यह भी तय है। वैसे तो यह सजा हेट स्पीच के लिए दी गई है, लेकिन इसकी कहानी इतनी आसान भी नहीं है। इस कहानी का एक अहम किरदार है वह आईएएस ऑफिसर, जिसकी आजम खान ने कभी जमकर लानत-मलानत की थी। यहां तक कि आजम ने उस आईएएस से अपने जूते तक साफ कराने की बात कह डाली थी। इस आईएएस का नाम है आंजनेय कुमार। फिलहाल वह मुरादाबाद के मंडलायुक्त हैं। आइए जानते हैं पूरा किस्सा...

ऐसा है पूरा मामला
इस पूरे वाकए को समझने के लिए आपको चलना होगा साल 2019 में। देश में लोकसभा के चुनाव चल रहे थे। रामपुर में डीएम थे आंजनेय कुमार सिंह। आजम खान की तूती बोलती थी। आलम यह था कि आजम के सामने बोलने की हिम्मत अफसर नहीं जुटा पाते थे। लोकसभा चुनाव के दौरान डीएम आंजनेय जिला निर्वाचन अधिकारी की भूमिका में थे। इस दौरान आजम खान लगातार उनके ऊपर निशाना साध रहे थे। अफसरों पर हमला बोलते-बोलते आजम शब्दों की मर्यादा तक लांघ गए थे। 
जूते साफ कराने तक की कह डाली थी बात
आजम खान ने इस दौरान डीएम से जूते साफ कराने तक की बात भी कह डाली थी। वहीं, डीएम आंजनेय, आजम खान के बयानों पर कानूनी शिकंजा कसते जा रहे थे। एक के बाद एक मुकदमे दर्ज होते गए। आजम खान के बयान किस कदर अपमानजनक थे, इसका अंदाजा उस एफआईआर से लगाया जा सकता है, जिस केस में उन्हें सजा सुनाई गई है। एफआईआर के मुताबिक आजम ने कहा था कि डीएम अंधा हो गया है। इन जैसे कितने डीएम ने मेरे ऑफिस में खड़े-खड़े पेशाब कर दिया है। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही आजम के खिलाफ कई केसेज दर्ज किए गए। आईएएस आंजनेय का कहना है कि हमने पूरी तरह से निष्पक्ष चुनाव कराया था। प्रशासन के आरोप कोर्ट में सही साबित हुए। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)