होम जम्मू कश्मीर में सख्ती से पाक में बौखलाहट, पंजाब को दहलाने की साजिश; BSF ने की नाकाम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 28, 2022 10:11 PM

जम्मू कश्मीर में सख्ती से पाक में बौखलाहट, पंजाब को दहलाने की साजिश; BSF ने की नाकाम

जम्मू कश्मीर में सख्ती से पाक में बौखलाहट, पंजाब को दहलाने की साजिश; BSF ने की नाकाम

जम्मू कश्मीर में सख्ती से पाक में बौखलाहट, पंजाब को दहलाने की साजिश; BSF ने की नाकाम

पंजाब को दहलाने की पाकिस्तान की एक और साजिश को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने नाकाम कर दिया है। बीएसएफ ने फिरोजपुर में भारत-पाक बॉर्डर पर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। एक बड़े बैग में ये हथियार भरे थे और आशंका है कि ड्रोन से इसे भेजा गया है। तीन एके-47 राइफल्स के साथ छह खाली मैगजीन, तीन मिनी एके-47 राइफलों के साथ पांच खाली मैगजीन और तीन पिस्तौल छह खाली मैगजीन के साथ बरामद की गई हैं। 200 गोलियां भी मौके से बरामद हुई हैं। बीएसएफ अधिकारियों की शिकायत पर फाजिल्का में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 
चलाया था सर्च अभियान 
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ की 136 बटालियन ने इनपुट के आधार पर सर्च अभियान चलाया गया था। इस दौरान बीएसएफ जवानों ने जीरो लाइन के पास एक बड़ा बैग देखा। जब उसकी जांच की गई तो उसमें भारी मात्रा में हथियार मिले। जवानों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। हथियारों को कब्जे में लेकर पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।     
नए रूट खोज रहा पाक
सरहद पर भारी तादाद में हथियारों की खेप पंजाब भेजने का मकसद माहौल खराब करना ही है। पाक में बैठे आतंकी पंजाब में हथियारों और ड्रग्स भेजने के नए रूट खोज रहे हैं। तरनतारन, खेमकरण, अमृतसर, अजनाला सैक्टर से ड्रोन और घुसपैठ की कोशिशें कई बार सरहद पार से की गई हैं। अब फिरोजपुर बॉर्डर का इस्तेमाल किया गया लेकिन बीएसएफ जवानों की मुस्तैदी ने पाकिस्तान और उसके समर्थित आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)