होम ज्ञानवापीः पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन की अनुमति पर आपत्ति के लिए मुस्लिम पक्ष को 24 घंटे का समय

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 28, 2022 10:25 PM

ज्ञानवापीः पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन की अनुमति पर आपत्ति के लिए मुस्लिम पक्ष को 24 घंटे का समय

ज्ञानवापीः पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन की अनुमति पर आपत्ति के लिए मुस्लिम पक्ष को 24 घंटे का समय

ज्ञानवापीः पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन की अनुमति पर आपत्ति के लिए मुस्लिम पक्ष को 24 घंटे का समय

वाराणसी में ज्ञानवापी के अविमुक्तेश्वर भगवान की ओर से पूजा पाठ, भजन कीर्तन की अनुमति के लिए दाखिल अर्जी पर मुस्लिम पक्ष को आपत्ति दाखिल करने के लिए 24 घंटे का समय अदालत ने दिया है। शुक्रवार को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। अविमुक्तेश्वर भगवान की ओर से दाखिल अर्जी पर मुस्लिम पक्ष की ओर से वाद पत्र की प्रतिलिपि उपलब्ध न कराने का मामला रखा गया।
इसका हिन्दू पक्ष यानी वादी के अधिवक्ता ने विरोध करते हुए प्रतिलिपि भेजे जाने का साक्ष्य पेश किया है। अदालत ने प्रतिवादियों को वाद पत्र  पर आपत्ति दाखिल करने के लिए 24 घंटे का समय देते हुए अगली सुनवाई 29 अक्टूबर नियत की है।
गौरतलब है कि हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की तरफ से वाद दाखिल करते हुए आदि विश्वेश्वर भगवान के रूप में मिली शिवलिंग की आकृति की पूजा-पाठ राग-भोग, भजन-कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठान की अनुमति मांगी गई है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)