होम देश भर की पुलिस का होगा एक यूनिफॉर्म? PM मोदी ने एक राष्ट्र एक वर्दी का दिया सुझाव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 28, 2022 10:08 PM

देश भर की पुलिस का होगा एक यूनिफॉर्म? PM मोदी ने एक राष्ट्र एक वर्दी का दिया सुझाव

देश भर की पुलिस का होगा एक यूनिफॉर्म? PM मोदी ने एक राष्ट्र एक वर्दी का दिया सुझाव

देश भर की पुलिस का होगा एक यूनिफॉर्म? PM मोदी ने एक राष्ट्र एक वर्दी का दिया सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस के लिए 'एक देश, एक यूनिफॉर्म' की वकालत की है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इसे थोपना नहीं चाहिए, बल्कि इस पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुलिस के बारे में अच्छी धारणा बनाए रखना महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में सभी राज्यों के गृह मंत्रियों के लिए आयोजित 2 दिवसीय 'चिंतन शिविर' को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पुलिस के लिए 'एक राष्ट्र, एक वर्दी' सिर्फ एक विचार है। मैं यह आप सभी पर थोपने की कोशिश नहीं रहा। इसके बारे में आप सोचिए। यह 5, 50 या 100 सालों में हो सकता है। लेकिन हमें इसके बारे में विचार करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि देश भर में पुलिस की पहचान एक जैसी हो सकती है।
पीएम मोदी ने आंतरिक सुरक्षा के लिए सभी राज्यों से एक साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि कानून और व्यवस्था का सीधा संबंध विकास से है, इसलिए शांति बनाए रखना हर किसी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य को एक-दूसरे से सीखना चाहिए, प्रेरणा लेनी चाहिए और आंतरिक सुरक्षा के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)