होम पराग अग्रवाल गए तो क्या, इतनी ग्लोबल कंपनियों में अभी भी इंडियन CEO का है राज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 28, 2022 09:56 PM

पराग अग्रवाल गए तो क्या, इतनी ग्लोबल कंपनियों में अभी भी इंडियन CEO का है राज

पराग अग्रवाल गए तो क्या, इतनी ग्लोबल कंपनियों में अभी भी इंडियन CEO का है राज

पराग अग्रवाल गए तो क्या, इतनी ग्लोबल कंपनियों में अभी भी इंडियन CEO का है राज

एलन मस्क अब टि्वटर के मालिक हो गए हैं। 44 बिलियन डॉलर की इस डील के साथ ही टि्वटर में कई फेरबदल भी नजर आ रहे हैं। उसके टॉप-3 अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है। इन अधिकारियों में भारतीय मूल के टि्वटर सीईओ पराग अग्रवाल भी शामिल हैं। गौरतलब है कि पराग भारतीय मूल के पहले व्यक्ति थे, जो टि्वटर में इस पद पर पहुंचे थे। उन्होंने नवंबर 2021 में जैक डोर्सी की जगह ली थी। हालांकि अभी भी दुनिया की कई बड़ी कंपनियों में भारतीय मूल के लोग शीर्षस्थ पदों पर बने हुए हैं। एक नजर ऐसे ही कुछ अधिकारियों पर...
सत्या नडेला
हैदराबाद में पैदा हुए सत्या नडेला का जन्म हैदराबाद में हुआ है। वह भी उन भारतीयों में शामिल हैं, जो दुनिया की शीर्ष कंपनियों में टॉप पोस्ट संभाल रहे हैं। नडेला फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में चेयरमैन के पद पर हैं। उन्होंने साल 1992 में माइक्रोसॉफ्ट ज्वॉइन किया था। इसके बाद फरवरी 2014 में उन्हें इसका सीईओ बनाया गया था। 2021 से वह कंपनी के चेयरमैन हैं।
सुंदर पिचाई
भारतीय मूल के सुंदर पिचाई अल्फाबेट इंक और इसकी सब्सिडियरी गूगल के सीईओ हैं। उन्होंने साल 2015 में इस पद को ग्रहण किया था। वहीं साल 2019 में पिचाई को अल्फाबेट की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। सुंदर पिचाई ने यह पद गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज से ग्रहण किया था। 
लीना नायर
लीना नायर, लग्जरी फैशन ब्रांड शेनेल की ग्लोबल सीईओ हैं। लीना, इंद्रा नूई के बाद भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं, जो किसी ग्लोबल कंपनी में इस पद पर पहुंची हैं। लीना को दिसंबर 2021 में यह जिम्मेदारी दी गई है। लीना नायर जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की स्टूडेंट रह चुकी हैं। लीना इससे पहले एंग्लो-डच कंपनी यूनिलीवर में बतौर चीफ एचआर अफसर की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)