होम NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंध संगठन PFI के पूर्व राज्य सचिव को किया गिरफ्तार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 28, 2022 09:50 PM

NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंध संगठन PFI के पूर्व राज्य सचिव को किया गिरफ्तार

NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंध संगठन PFI के पूर्व राज्य सचिव को किया गिरफ्तार

NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंध संगठन PFI के पूर्व राज्य सचिव को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए देश में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के केरल महासचिव सीए रऊफ को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए ने रऊफ को पलक्कड़ के पट्टांबी में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में रऊफ 13वें आरोपी हैं। केरल पीएफआई मामले में आरोपी रऊफ कई महीनों से फरार था।
एनआईए ने कहा है कि आरोपी रऊफ अब प्रतिबंधित पीएफआई का राज्य सचिव था और केरल में उसके मीडिया और पीआर विंग को संभाल रहा था। एनआईए रऊफ के इस मामले में मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक मानती है। केरल में अन्य पीएफआई पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ रऊफ को कथित तौर पर गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने की साजिश रचते हुए पाया गया है जैसे कि समूहों के सदस्यों के बीच दुश्मनी पैदा करना, और जनता को बाधित करने के इरादे से सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतिकूल गतिविधियों को अंजाम देना। 
आंतकी संगठनों में शामिल होने के लिए करता था प्रोत्साहित
रऊफ की गिरफ्तारी पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा, उसे वैकल्पिक न्याय प्रणाली का प्रचार करते हुए पाया गया है, जो क्रिमिनल फोर्सेस को सही ठहराते हैं जिसकी वजह से लोगों में टेंशन और भय पैदा होता है, कमजोर युवाओं को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया सहित आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। एजेंसी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)