होम किड्स बोनान्जा में शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा बिखेरी सी.एम.एस. छात्रों ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 7, 2022 07:39 PM

किड्स बोनान्जा में शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा बिखेरी सी.एम.एस. छात्रों ने

किड्स बोनान्जा में शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा बिखेरी सी.एम.एस. छात्रों ने

किड्स बोनान्जा में शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा बिखेरी सी.एम.एस. छात्रों ने

लखनऊ, 7 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 14वें अन्तर-विद्यालयी किड्स बोनान्जा का भव्य उद्घाटन आज सायं सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा का ऐसा समाँ बाँधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। इस अवसर पर अभिभावकों व शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी कहा कि बच्चों की रोजमर्रा की जिन्दगी में इन दिलचस्प प्रतियोगिताओं ने नया उत्साह और उल्लास प्रवाहित किया है। बालकों के सम्पूर्ण विकास के लिए ऐसे आयोजन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। भावी पीढ़ी ही एक रचनात्मक समाज की नई रूपरेखा तय करेगी और बाल्यावस्था इसका एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। बचपन में दिए गये उच्च स्तरीय आदर्श ही सारे जीवन बालकों का दिशा निर्देशन करते हैं।

            किड्स बोनान्जा की संयोजिका एवं सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम ने किड्स बोनान्जा की रूपरेखा बताते हुए कहा कि इस तीन-दिवसीय समारोह में मान्टेसरी, नर्सरी, केजी एवं कक्षा-1 व 2 के नन्हें-मुन्हें बच्चों की प्रतिभा को निखारने व संवारने के लिए कई दिलचस्प प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है, इन प्रतियोगिताओं में लखनऊ के 40 विद्यालयों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास वयक्त किया कि किड्स बोनान्जा की ये रोचक प्रतियोगिताएं बच्चों के सम्पूर्ण विकास में मददगार साबित होंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)