होम कानपुर के बाद अब आगरा में खाली मिला बैंक का लॉकर, पीएनबी कर्मचारियों पर ही शक
कानपुर के बाद अब आगरा में खाली मिला बैंक का लॉकर, पीएनबी कर्मचारियों पर ही शक
कानपुर में सेंट्रल बैंक के लॉकरों से जेवरात और अन्य सामान गायब होने की घटना के बाद अब आगरा में उसी तरह का मामला सामने आया है। यहां पंजाब नेशनल बैंक लोहामंडी शाखा के लॉकर से 6.5 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए हैं। पत्नी का नाम बढ़वाने के बाद लॉकर चेक करने गए पति ने उसे खोला तो वह खाली था। लॉकर धारक ने मामले में लोहामंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बैंक के कर्मचारियों पर आभूषण चोरी करने का शक जताया है। मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखा गया है।
जगदीशपुरा के मारूति एस्टेट फेस-1 निवासी वेद प्रकाश जैन ने बताया कि उन्होंने 11 सितंबर 2021 को पंजाब नेशनल बैंक की लोहामंडी शाखा में लॉकर लिया था। 17 अगस्त को वह पत्नी ममता जैन के साथ बैंक गए थे। बैंक स्टाफ ने उन्हें पत्नी के साथ लॉकर का संचालन करने की सलाह दी। उन्होंने लॉकर में पत्नी का नाम बढ़वाने की कार्यवाही पूरी की। वेद प्रकाश ने बताया कि वह और पत्नी कर्मचारी के साथ लॉकर खोलने पहुंचे थे।
उन्होंने और कर्मचारी ने लॉकर खोलने के लिए एकसाथ चाबी लगाई, परंतु काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं खुला। इस बीच कर्मचारी ने उन्हें बताया कि उनका लॉकर तो पहले से ही खुला हुआ है। जिसकी जानकारी उन्होंने और कर्मचारी ने बैंक मैनेजर को दी। दंपती ने अपने बेटे पंकज को भी वहां बुला लिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।