होम शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्टता हेतु सी.एम.एस. प्रधानाचार्यायें डी.एम. द्वारा सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 7, 2022 07:19 PM

शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्टता हेतु सी.एम.एस. प्रधानाचार्यायें डी.एम. द्वारा सम्मानित

शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्टता हेतु सी.एम.एस. प्रधानाचार्यायें डी.एम. द्वारा सम्मानित

शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्टता हेतु सी.एम.एस. प्रधानाचार्यायें डी.एम. द्वारा सम्मानित

लखनऊ, 7 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान, सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री ज्योति कश्यप व सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय को शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्टता व अतुलनीय योगदान हेतु लखनऊ के जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार ने कलेक्ट्रेट स्थित डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में सम्मानित किया। इस भव्य सम्मान समारोह में श्री गंगवार ने सी.एम.एस. की तीनों प्रधानाचार्याओं को प्रशस्ति पत्र, शॉल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्रों ने इस वर्ष की आई.सी.एस.ई. व आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षाओं में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस वर्ष आई.सी.एस.ई. व आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षाओं में सी.एम.एस. 59 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है जबकि 4000 से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। इसके अलावा, आई.ए.एस., पी.सी.एस., जे.ई.ई., नीट, निफ्ट, क्लैट आदि विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सी.एम.एस. छात्रों ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से लखनऊ का नाम रोशन किया है।सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस उपलब्धि पर सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं को हार्दिक बधाई देते हुए भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में योगदान हेतु आभार व्यक्त किया।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)