होम सुरेश रैना का संन्यासः सीएम योगी ने बोले- आपमें काफी क्रिकेट बाकी, इस तरह दी शुभकामनाएं
सुरेश रैना का संन्यासः सीएम योगी ने बोले- आपमें काफी क्रिकेट बाकी, इस तरह दी शुभकामनाएं
सुरेश रैना ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से उत्तर प्रदेश रणजी टीम के पूर्व कप्तान के देश और प्रदेश के लिए किए गए योगदान को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने लिखा, प्रिय सुरेश रैना, भले ही आज आपने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है, लेकिन मुझे लगता है कि अभी भी आप में बहुत ‘क्रिकेट’ बाकी है। अपने अद्भुत खेल कौशल से आपने भारतीय क्रिकेट को नव क्षितिज पर पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश को आप पर गर्व है।
ट्वीट की श्रृंखला में योगी आदित्यनाथ ने अतीत में रैना के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने लिखा, विपरीत परिस्थितियों में कई बार आपकी साहसिक पारियों द्वारा सुनिश्चित हुई भारत की विजय सदैव अविस्मरणीय रहेगी। विलक्षण खेल प्रतिभा और असाधारण टीम भावना से ओतप्रोत आपका प्रदर्शन देश एवं प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है। जीवन की नई पारी हेतु मेरी अनंत शुभकामनाएं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।