होम लखनऊ जू का उल्लू घर बना दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र
लखनऊ जू का उल्लू घर बना दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र
नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान यानी लखनऊ चिड़ियाघर में बना उल्लू घर इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मछली घर के पास बने उल्लू घर की खासियत ये है कि इसमें भारत में मिलने वाले विभिन्न प्रजाति के उल्लू देखने को मिलते हैं। लोग ना सिर्फ इन उल्लू को देखने आते हैं बल्कि अपने साथ कैमरे में कैद करके भी ले जाते हैं। हालांकि इनमें सबसे आकर्षण का केंद्र रहता है कांटेदार साही जो करीब 90 सेंटीमीटर लंबा है और इसका वजन 18 किलोग्राम है। उल्लू घर की निगरानी वक्त वक्त पर कड़ी की जाती है। खास तौर पर अमावस्या और दिवाली से पहले उल्लू घर और उसके आसपास पहरा बढ़ा दिया जाता है। दरअसल कुछ लोग अंधविश्वास के चलते अमावस्या और दिवाली पर कांटेदार साही के पंख या नाखून ले जाने की कोशिश करते हैं।
अगर आप लखनऊ चिड़ियाघर आकर उल्लू घर देखना चाहते हैं तो आपको बताएंगे कि आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं। अगर आप चारबाग रेलवे स्टेशन से लखनऊ चिड़ियाघर आना चाहते हैं तो आपको पहले हजरतगंज चौहारे तक आना होगा। यहां से आपको सिविल हॉस्पिटल के बगल से जा रही गली में जाना होगा। इस गली में चलते हुए करीब 500 मीटर दूर आपको चिड़ियाघर का गेट दिखाई दे जाएगा।
आपको ये भी बताते चलें कि चिड़ियाघर सोमवार को बंद रहता है तो अगर आपको यहां आना है तो सोमवार छोड़कर किसी दिन आना होगा। दूसरी बात कि चिड़ियाघर जाने के लिए 80 रुपये का टिकट लगता है। वहीं अगर आपके साथ 5 से 12 साल तक का बच्चा है तो उसके लिए हॉफ टिकट लगेगी। अगर आप लखनऊ जू की टिकट ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो आप WWW.lucknowzoo.com पर जाकर ऑनलाइन भी टिकट बुक करा सकते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।