होम गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 7, 2022 12:02 AM

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नगर निगम के वार्डों के नाम बदलने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गोरखपुर के गीडा थाना इलाके में रहने वाला नौसढ़ निवासी भोला राम नगर निगम का नाम बदले जाने से खुश नहीं थी। इसलिए उसने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की साथ ही उसे कई बार अपने पेज पर शेयर भी किया।


जानकारी के मुताबिक भोला राम जिस इलाके में रहता है उसका नाम नौसढ़ है जिसे बदलकर मत्स्येंद्र नगर कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि भोला राम इस बात से खुश नहीं था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पिछले दिनों गोरखपुर नगर निगम ने परिसीमन के बाद करीब 50 वार्डों के नाम बदलने का एलान कर दिया था। गोरखपुर में पहले 70 वार्ड थे लेकिन परिसीमन के बाद 10 वार्ड बढ़ाए गए और अब गोरखपुर में 80 वार्ड हैं। निगम ने ज्यादातर वार्ड का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के नाम पर रखा है। 

गौरतलब है कि पिछले दिनों यूपी के बलिया के रहने वाले सुरेंद्र यादव नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। आरोपी दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेता बृजेश सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)