होम उन्नावः एकतरफा प्यार में युवक ने युवती का सिर फोड़ा, फिर खुद को गोली से उड़ाया
उन्नावः एकतरफा प्यार में युवक ने युवती का सिर फोड़ा, फिर खुद को गोली से उड़ाया
उन्नाव में हसनगंज थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में मंगलवार सुबह युवती का सिर फोड़ने के बाद युवक ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ हसनगंज के बताया कि असलहा बरामद कर युवती की मेडिकल जांच कराई गई है।
शकंरपुर गांव के महिपाल सिंह के बेटे शिवेंद्र प्रताप सिंह गांव की एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। सुबह वह मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। युवती ने विरोध किया तो उसे मारने पीटने लगा। शोर सुनकर परिजन आ गए तो युवती को सिर पर तमंचे की बट मारकर जख्मी कर दिया। परिजनों ने पकड़ना चाहा मगर वह भागकर अपने घर पहुंच गया।
शिवेंद्र के घर वालों ने जानकारी होने पर उसे डांटा-फटकारा। इससे नाराज होकर वह छत पर गया और तमंचे से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो शिवेन्द्र खून से लथपथ पड़ा हुआ है। उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी भेजा है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।