होम AMU Student Union Election Result: नौमान अशरफ बने अध्यक्ष, नशरा नईम ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला उपाध्यक्ष

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 6, 2026 05:10 PM

AMU Student Union Election Result: नौमान अशरफ बने अध्यक्ष, नशरा नईम ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला उपाध्यक्ष

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शनों के बाद 5 नवंबर को मतदान कराया गया।

AMU Student Union Election Result: नौमान अशरफ बने अध्यक्ष, नशरा नईम ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला उपाध्यक्ष

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शनों के बाद 5 नवंबर को मतदान कराया गया। देर रात मतगणना पूरी होने के बाद नई छात्रसंघ यूनियन का गठन हो गया। चुनाव में नौमान अशरफ ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि नशरा नईम उपाध्यक्ष और मोहम्मद हमदान सचिव चुने गए। इस चुनाव में नशरा नईम ने पहली महिला छात्रसंघ उपाध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया है।

AMU छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने चौंकाया

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों में लंबे समय से उत्साह और मांग बनी हुई थी। चुनाव कराने के लिए छात्रों ने कई बार धरना-प्रदर्शन भी किए थे। आखिरकार विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव कराने की मांग स्वीकार की और 5 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ।

चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर छात्रों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहा। इस दौरान विश्वविद्यालय कैंपस में 74.65 प्रतिशत और विमेंस कॉलेज में 62.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतगणना के लिए एबीके गर्ल्स यूनियन स्कूल को केंद्र बनाया गया था।

चुनाव से पहले प्रत्याशियों की स्पीच को भी जीत का अहम आधार माना जा रहा था। विश्वविद्यालय में यह परंपरा रही है कि चुनाव से पहले होने वाले भाषणों में जो प्रत्याशी अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखता है, उसकी जीत की संभावनाएं मजबूत मानी जाती हैं। हालांकि, इस बार मतगणना के नतीजों ने कई लोगों को चौंका दिया।

नौमान अशरफ अध्यक्ष, नशरा नईम बनीं पहली महिला उपाध्यक्ष

एएमयू छात्रसंघ चुनाव के घोषित परिणामों के अनुसार नौमान अशरफ ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वहीं, नशरा नईम उपाध्यक्ष और मोहम्मद हमदान सचिव पद के लिए चुने गए हैं।

इस चुनाव का सबसे खास पहलू नशरा नईम की जीत रही। वह एएमयू छात्रसंघ के इतिहास में पहली महिला उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। उनकी इस उपलब्धि के बाद छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। छात्रसंघ की वापसी को भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विमेंस कॉलेज यूनियन में अनम रियाज ने मारी बाजी

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विमेंस कॉलेज यूनियन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। यहां अध्यक्ष पद पर अनम रियाज ने जीत दर्ज की। आयशा खान उपाध्यक्ष और मरियम जान सचिव पद के लिए चुनी गईं। इसके अलावा कोर्ट मेंबर पदों पर भी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

AMU छात्रसंघ चुनाव में ये उम्मीदवार बने कोर्ट मेंबर

विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कोर्ट मेंबर पदों के लिए भी विभिन्न संकायों से उम्मीदवार चुने गए हैं। विजयी उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

राफे (लाइफ साइंस)

हमजा अंसारी (लॉ)

अहसुन अंसारी (मैनेजमेंट स्टडीज)

अमीना फ़ैज़ा (यूनानी मेडिसिन)

मो कैफ़ (मेडिसिन)

इल्मा मशरूफ़ (कॉमर्स)

शहंशाह ख़ान (साइंस)

मोहताशीम (एग्रीकल्चर साइंस)

कफ़ील उल हक (आर्ट्स)

कुमैल अशरफ़ (इंजीनियरिंग)

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ चुनाव: AMU जनसंपर्क अधिकारी

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी उमर सलीम पीरजादा ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि छात्रों ने चुनाव को गंभीरता से लिया और अमन-चैन के साथ प्रचार अभियान चलाया। इसके बाद मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि मतगणना शुरू होने के बाद भी छात्रों ने पूरी प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नई छात्रसंघ यूनियन को बधाई दी है।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

चुनाव के दौरान विश्वविद्यालय परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। बाबे सय्यद गेट, पुरानी चुंगी और सर्किल सहित अन्य प्रवेश द्वारों पर पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात किए गए थे। इसके अलावा विश्वविद्यालय के सभी गेटों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया था, ताकि मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)