होम कौन होगा यूपी का स्थायी डीजीपी? सरकार ने भेजा 1992 बैच तक के अफसरों का पैनल, देखें नाम
कौन होगा यूपी का स्थायी डीजीपी? सरकार ने भेजा 1992 बैच तक के अफसरों का पैनल, देखें नाम
यूपी की योगी सरकार ने स्थायी डीजीपी की नियुक्ति के लिए कवायद तेज कर दी है। संघ लोक सेवा आयोग को अफसरों के नाम का पैनल भेज दिया गया। इसमें 30 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 42 अफसरों के नाम भेजे गए हैं। आयोग इसमें से तीन लोगों का पैनल सरकार को भेजेगी। इसमें से डीजीपी का चयन होगा। अभी डीएस चौहान कार्यवाहक डीजीपी के रूप में काम कर रहे हैं।
भेजे गए पैनल में वर्ष 1992 बैच तक के सभी आईपीएस अफसरों के नाम शामिल है। यह पद साढ़े तीन महीने से खाली है। 11 मई को मुकुल गोयल को इस पद से हटाया गया था। वरिष्ठता के क्रम में मुकुल गोयल के बाद डीजी प्रशिक्षण आरपी सिंह और डीजी कोऑपरेटिव सेल जीएल मीना का नाम दूसरे व तीसरे नंबर पर है। हालांकि आरपी सिंह व जीएल मीना अगले वर्ष फरवरी व जनवरी में रिटायर हो जाएंगे।
वरिष्ठता सूची में मीना के बाद डा. राज कुमार विश्वकर्मा का नाम है और फिर मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी देवेन्द्र सिंह चौहान का नाम है। डीएस चौहान 1988 बैच के आईपीएस हैं। वरिष्ठता सूची में इसके बाद अनिल अग्रवाल, आनंद कुमार, विजय कुमार, सफी अहसान रिजवी, आशीष गुप्ता, आदित्य मिश्र, चंद्र प्रकाश-1, पीवी रामाशास्त्री, संदीप सालुंके, दलजीत सिंह चौधरी, रेनुका मिश्र, बिजय कु मौर्या, सत्य नारायण सबत, अविनाश चन्द्र, डा संजय एम तराडे डीजी हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।