होम अदालत नहीं पहुंचीं डांसर सपना चौधरी, गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 6, 2022 11:56 PM

अदालत नहीं पहुंचीं डांसर सपना चौधरी, गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश

अदालत नहीं पहुंचीं डांसर सपना चौधरी, गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश

अदालत नहीं पहुंचीं डांसर सपना चौधरी, गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश

डांस इवेंट के टिकट बेचकर जनता से लाखों रुपए इकट्ठा कर कार्यक्रम न करके पैसा हड़पने की आरोपी मशहूर डांसर सपना चौधरी मंगलवार को भी अदालत में हाजिर नहीं हुईं। इसके बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शान्तनु त्यागी ने सपना चौधरी को 30 सितम्बर तक गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।


सपना चौधरी ने इस मामले में  कोर्ट में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली थी। अदालत ने अभियोजन प्रपत्रों की नकल देने के बाद सपना चौधरी पर आरोप तय करने के लिए सोमवार की तारीख तय की थी। सोमवार को सुनवाई के समय सपना चौधरी कोर्ट में हाजिर नही थीं और न ही उनकी ओर से कोई हाजिरी माफी की अर्जी दी गई। कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया।

क्या था मामला

इस मामले की रिपोर्ट थाना आशियाना की चौकी किला के उप निरीक्षक फिरोज खान ने 13 अक्टूबर 2018 को सपना चौधरी व कई लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था। विवेचना के बाद जुनैद अहमद, इबाद अली, अमित पांडे एवं रत्नाकर त्रिपाठी के खिलाफ  20 जनवरी 2019 को तथा सपना चौधरी के ख़िलाफ एक मार्च 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)