होम बिना अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खरगे से मिले पटना लौटे नीतीश कुमार,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 17, 2023 10:23 PM

बिना अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खरगे से मिले पटना लौटे नीतीश कुमार,

बिना अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खरगे से मिले पटना लौटे नीतीश कुमार,

बिना अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खरगे से मिले पटना लौटे नीतीश कुमार,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिन का दिल्ली दौर खत्म कर गुरुवार को पटना लौट आए। नीतीश की दिल्ली में कोई राजनीतिक मेल-मुलाकात या बैठक नहीं हुई जिसकी चर्चा लगातार दो दिन से हो रही थी।

चर्चा थी कि नीतीश की दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी मुलाकात हो सकती है लेकिन दौरे के दौरान नीतीश ने कोई राजनीतिक भेंट नहीं किया। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब राजनीतिक मुलाकातें ना होने पर सवाल पूछा तो नीतीश ने कहा कि उनकी किसी नेता से मुलाकात की कोई योजना ही नहीं थी। जेडीयू सूत्रों ने बताया कि वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के बाद नीतीश को आंख के डॉक्टर को दिखाना था। वो इसी दो काम के लिए गए थे।

नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर गए थे और वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनको फूल चढ़ाया था। दिल्ली से लौटने पर नीतीश ने कहा कि वो वाजपेयी का बहुत सम्मान करते हैं और शुरू से उनके साथ रहे थे। वाजपेयी के समय और अभी के एनडीए पर बात करते हुए नीतीश ने कहा कि 1999 में अटल जी ने ही इस गठबंधन का नाम एनडीए रखा था। पहले जब हम लोग साथ थे तो सभी पार्टी एक साथ बैठक करते थे। अटल जी के बाद बैठक बंद कर दिया और जब विपक्षी दलों की बैठक हुई तो आनन-फानन में बैठक करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब हम सभी लोग साथ आ गए हैं तो बीजेपी वाले बेचैन हो गए हैं।

प्रशांत किशोर के बयान कि जेडीयू को 5 सीट भी नहीं आएगा पर नीतीश ने कहा की मैं ऐसे लोगों की बात का जवाब नहीं देता। पत्रकारों ने महाराष्ट्र में एनसीपी नेता शरद पवार और उनके डिप्टी सीएम भतीजे अजित पवार की ताजा मुलाकात पर सवाल पूछा तो नीतीश ने कहा कि ऐसी-वैसी कोई बात नहीं है, उसने बातचीत होती रहती है और हम लोग फिर मुंबई में साथ बैठने वाले हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को देश के हित में बताते हुए कहा कि जनता इस बार पहले से मूड बना चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)