होम रामलला के दरबार में पहुंचेंगे अखिलेश यादव! 2027 चुनाव से पहले सपा की नई रणनीति, PDA के साथ सॉफ्ट हिंदुत्व पर नजर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 9, 2026 06:10 PM

रामलला के दरबार में पहुंचेंगे अखिलेश यादव! 2027 चुनाव से पहले सपा की नई रणनीति, PDA के साथ सॉफ्ट हिंदुत्व पर नजर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाने वाले हैं। उनके इस फैसले ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

रामलला के दरबार में पहुंचेंगे अखिलेश यादव! 2027 चुनाव से पहले सपा की नई रणनीति, PDA के साथ सॉफ्ट हिंदुत्व पर नजर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाने वाले हैं। उनके इस फैसले ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। राजनीतिक जानकार अखिलेश के इस दौरे को धार्मिक आस्था के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की राजनीति को आगे बढ़ाने के साथ सपा अब सॉफ्ट हिंदुत्व का संदेश देने की कोशिश में है।

PDA के साथ सवर्ण और शहरी हिंदू वोटरों पर नजर

2024 के लोकसभा चुनाव में PDA के सामाजिक समीकरण से मिली सफलता के बाद समाजवादी पार्टी अब अपने पारंपरिक वोट बैंक से आगे बढ़ने की तैयारी में है। पार्टी की कोशिश गैर-यादव पिछड़ों और गैर-जाटव दलितों के साथ सवर्ण तथा शहरी हिंदू मतदाताओं के बीच भी अपनी राजनीतिक स्वीकार्यता बढ़ाने की है।

ऐसे में अखिलेश यादव का राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन करने का फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे पार्टी की उस रणनीति के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है, जिसके जरिए वह व्यापक सामाजिक समर्थन जुटाना चाहती है।

बीजेपी के हिंदुत्व नैरेटिव को कमजोर करने की कोशिश?

समाजवादी पार्टी लंबे समय से बीजेपी के मुस्लिम तुष्टीकरण संबंधी आरोपों का सामना करती रही है। बीजेपी चुनावी सभाओं में सपा को हिंदू आस्था से दूर बताकर निशाना बनाती रही है। ऐसे में अखिलेश यादव का अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करना उनकी पार्टी की राजनीतिक छवि बदलने की कोशिश माना जा रहा है।

इस दौरे के जरिए अखिलेश यह संदेश देना चाह सकते हैं कि PDA की राजनीति और धार्मिक आस्था एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। पिछले कुछ महीनों में उनके सार्वजनिक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट में भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतीकों का उल्लेख बढ़ा है। वह भगवान श्रीकृष्ण और भारतीय परंपराओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखते रहे हैं। अयोध्या का प्रस्तावित दौरा इसी सिलसिले की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

MY समीकरण से आगे बढ़कर नए सामाजिक समीकरण की तैयारी

समाजवादी पार्टी की राजनीति लंबे समय तक मुस्लिम-यादव यानी MY समीकरण के आसपास केंद्रित रही है। हालांकि, PDA के जरिए अखिलेश यादव ने इस पारंपरिक दायरे को व्यापक बनाने की कोशिश की। अब 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता तक पहुंचने के लिए पार्टी को अलग-अलग सामाजिक वर्गों का समर्थन हासिल करना होगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राम मंदिर जैसे संवेदनशील धार्मिक मुद्दे पर सकारात्मक रुख अपनाकर सपा बीजेपी के मजबूत वैचारिक आधार में भी अपनी जगह बनाने की कोशिश कर सकती है। इससे पार्टी गैर-यादव पिछड़ों, दलितों और हिंदू मतदाताओं के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने का संदेश दे सकती है।

'सनातन संस्कृति की बढ़ती ताकत से विपक्षी परेशान': ब्रजेश पाठक

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की बढ़ती ताकत से विपक्ष के नेता परेशान हैं। आज पूरी दुनिया में सनातन संस्कृति का उत्थान देखने को मिल रहा है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्षी नेता अगर अयोध्या जाते हैं तो उन्हें भगवान श्रीराम और सनातन संस्कृति से अपने व्यवहार के लिए कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए।

कारसेवकों की हत्या को लेकर भी सपा पर हमला

उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार का जिक्र करते हुए अयोध्या में कारसेवकों के साथ हुई घटनाओं को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान अयोध्या धाम में निर्दोष कारसेवकों की जिस तरह हत्या की गई थी, उसके लिए भी विपक्षी नेताओं को माफी मांगनी चाहिए।

ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि भगवान श्रीराम और सनातन संस्कृति की कृपा से विपक्षी नेताओं के मन में बदलाव आ रहा है। इसके लिए वह भगवान श्रीराम और सनातन संस्कृति को बधाई देते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)