होम अभी लोकसभा चुनाव तो यूपी में साफ हो जाएगी सपा, बीजेपी को कितनी सीटें,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 17, 2023 10:05 PM

अभी लोकसभा चुनाव तो यूपी में साफ हो जाएगी सपा, बीजेपी को कितनी सीटें,

अभी लोकसभा चुनाव तो यूपी में साफ हो जाएगी सपा, बीजेपी को कितनी सीटें,

अभी लोकसभा चुनाव तो यूपी में साफ हो जाएगी सपा, बीजेपी को कितनी सीटें,

2024 में देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले विपक्षी दलों ने मिलकर INDIA नाम गठबंधन बनाया है, वहीं हर बार की तरह बीजेपी के गठबंधन का नाम एनडीए होगा।

विपक्षी दल इस बार जीत का दावा कर रहे हैं। यहां तक कि यूपी की 80 सीटों पर भी भाजपा को मात देने की बात कर कही जा रही है। लेकिन सर्वे कुछ और ही कह रहा है। टाइम्स नाइ नवभारत और इटीजी ने लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वे कराया है जिससे इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर आज चुनाव हो गए तो यूपी में कितनी सीटें किस पार्टी के खाते में जाएंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत और इटीजी के हालिया सर्वे की माने तो आम चुनाव में भाजपा की एक बार फिर बंपर जीत मिलने के आसार लग रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सपा और बसपा की हालत खराब लग रही है। सर्वे के अनुसार एनडीए गठबंधन को यूपी की 80 सीटों में से 69-73 सीटों पर जीत मिल रही है। वहीं INDIA गठबंधन को 5-9,बसपा को 0-1 और अन्य को 0-3 मिलने का अनुमान है। अगर वोट शेयर की बात करें तो सर्वे के मुताबिक एनडीए को 51.20%, INDIA को 38.20%, बसपा को 6.40% और अन्य को 4.20% मिलने का अनुमान है।

कौन है यूपी में एनडीए और INDIA का साथी

यूपी में एनडीए गठबंधन में बीजेपी के अलावा अपना दल, सुभासपा मुख्य पार्टियां है। वहीं दूसरी ओर INDIA में कांग्रेस समाजवादी पार्टी और आरएलडी शामिल हैं। हालांकि सर्वे कितना सटिक होंगे इसकी प्रमाणिकता आम चुनाव के बाद ही पता चल पाएंगी।

देश में किस पार्टी का क्या है हाल

टाइम्स नाउ नवभारत और इटीजी के सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव में एनडीए को 296-326 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं INDIA को 160-190, वाईएसआरसीपी को 24-25, बीआरएस को 9-11, बीजेडी को 12-14 और अन्य को 11 से 14 सीटों पर जीत मिल सकती है। सर्वे एजेंसी के मुताबिक सैंपल साइज 1 लाख 10 हजार 662 है। जिसमें से 60 प्रतिशत जनता की राय फोन पर ली गई है। जबकि बाकी का सर्वे ग्राउंड पर जाकर किया गया है। सर्वे 15 जून से लेकर 12 अगस्त के बीच किया गया है।

किन राज्यों में कितनी मिलेंगी सीटें

यूपी के अलावा एमपी में की बात करें तो यहां एनडीए को 24-26 सीटें, जबकि इंडिया को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं राजस्थान में एनडीए को 20-22, इंडिया को 2-3, हरियाणा में एनडीए को 6-8, इंडिया को 2-4, पंजाब में आप को 4-6, इंडिया को 4-6, बीजेपी को 2-3 और अकाली दल को 1-2 सीट मिल सकती हैं। वहीं दिल्ली में बीजेपी 5-6 और इंडिया को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर दक्षिण के राज्यों की बात करें तो तेलंगाना में बीआरएस को 9-11, एनडीए को 2-3, इंडिया को 3-4 और अन्य को एक सीट मिलने के आसार हैं। वहीं तमिलनाडु में इंडिया को 30-34 सीटें, एनडीए को 4-8 सीटें मिल सकती हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)