होम UP Voter List 2027: यूपी में वोटर लिस्ट रिवीजन का बदला शेड्यूल, 17 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट; जानें फाइनल लिस्ट की तारीख

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 10, 2026 05:45 PM

UP Voter List 2027: यूपी में वोटर लिस्ट रिवीजन का बदला शेड्यूल, 17 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट; जानें फाइनल लिस्ट की तारीख

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) 2027 की समय-सारिणी में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 17 नवंबर को जारी की जाएगी।

UP Voter List 2027: यूपी में वोटर लिस्ट रिवीजन का बदला शेड्यूल, 17 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट; जानें फाइनल लिस्ट की तारीख

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) 2027 की समय-सारिणी में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 17 नवंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या किसी तरह का संशोधन कराने के लिए 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। वहीं, इन दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर तक किया जाएगा।

4 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

संशोधित कार्यक्रम के तहत दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची यानी फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इस बदलाव के बाद मतदाताओं को ड्राफ्ट सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांचने के लिए निर्धारित समय मिलेगा।

403 विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट का होगा रिवीजन

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) 2027 की समय-सारिणी में संशोधन किया गया है।

इस प्रक्रिया के तहत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाएगा। मतदाता ड्राफ्ट सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम और विवरण की जांच कर सकेंगे तथा किसी तरह की गड़बड़ी होने पर निर्धारित समयसीमा के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)