होम Delhi Chhath Puja 2026: राजधानी में बनेंगे 1400 से ज्यादा छठ घाट, मुनक नहर पर तैयार हुआ 11 KM लंबा भव्य घाट; 12 नवंबर को उद्घाटन

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Nov 10, 2026 06:48 PM

Delhi Chhath Puja 2026: राजधानी में बनेंगे 1400 से ज्यादा छठ घाट, मुनक नहर पर तैयार हुआ 11 KM लंबा भव्य घाट; 12 नवंबर को उद्घाटन

दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्वांचल के लोगों के प्रमुख आस्था पर्व के लिए इस बार राजधानी में 1400 से अधिक स्थानों पर छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं।

Delhi Chhath Puja 2026: राजधानी में बनेंगे 1400 से ज्यादा छठ घाट, मुनक नहर पर तैयार हुआ 11 KM लंबा भव्य घाट; 12 नवंबर को उद्घाटन

दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्वांचल के लोगों के प्रमुख आस्था पर्व के लिए इस बार राजधानी में 1400 से अधिक स्थानों पर छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं। इनमें मुनक नहर के किनारे विकसित किया जा रहा 11 किलोमीटर लंबा भव्य छठ घाट विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 12 नवंबर को सिंगलपुर गांव के पास आयोजित कार्यक्रम में इस घाट का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को जनसेवा सदन में छठ पूजा समितियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

27 साल बाद मुनक नहर को मिला नया स्वरूप

मुनक नहर पर विकसित किया जा रहा छठ घाट बाहरी रिंग रोड से इंद्रलोक तक फैला होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट के दोनों ओर सीढ़ियां बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही सीमेंट की सड़क भी तैयार की जा रही है, जिससे आसपास की कई विधानसभा क्षेत्रों में रहने वाले छठ व्रतियों और उनके परिवारों को पूजा के दौरान आने-जाने में आसानी होगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इस परियोजना की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मुनक नहर पिछले 27 वर्षों से कूड़े-कचरे के ढेर में दबी रही। बीजेपी सरकार ने एक साल से भी कम समय में इसका कायाकल्प कर इसे छठी मैया के भक्तों को समर्पित करने का संकल्प पूरा किया है। इस घाट का उद्घाटन 12 नवंबर को नितिन नबीन करेंगे।

पिछले साल से ज्यादा होंगे छठ घाट

इस साल दिल्ली में छठ पूजा के आयोजन का दायरा बढ़ाया जा रहा है। पिछले वर्ष राजधानी में कुल 1326 छठ घाट बनाए गए थे, जबकि इस बार इनकी संख्या 1400 से अधिक होगी। छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूजा शुरू होने से दो दिन पहले सभी प्रमुख तैयारियां पूरी कर ली जाएं। नवंबर में बढ़ती ठंड को देखते हुए बड़े और मध्यम आकार के घाटों पर कवर वाले टेंट लगाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को मौसम की परेशानी से बचाया जा सके।

महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय की सुविधा

छठ घाटों पर महिलाओं की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए चेंजिंग रूम और शौचालय बनाए जाएंगे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रमुख घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

15 और 16 नवंबर को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की अतिरिक्त टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी। घाटों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

घाटों तक जाने वाले रास्तों पर रोशनी और धूल नियंत्रण के निर्देश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत कराने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और धूल नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं को रास्तों में अंधेरे या किसी अन्य तरह की असुविधा का सामना नहीं करना चाहिए।

जिला प्रशासन को लगातार निरीक्षण करने और मौके पर मिलने वाली कमियों को तत्काल दूर कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी, अपनी मां और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का भाव है। उन्होंने इस आस्था का सम्मान करने को सौभाग्य बताया। उनके मुताबिक, इस बार राजधानी में छठ पूजा का आयोजन बड़े स्तर पर होने जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)