होम राजस्थान की धरा पर क्या करेंगी वसुंधरा! भविष्य पर फिर लग रहे कयास; ये दो ऐलान बने हैं वजह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 17, 2023 10:19 PM

राजस्थान की धरा पर क्या करेंगी वसुंधरा! भविष्य पर फिर लग रहे कयास; ये दो ऐलान बने हैं वजह

राजस्थान की धरा पर क्या करेंगी वसुंधरा! भविष्य पर फिर लग रहे कयास; ये दो ऐलान बने हैं वजह

राजस्थान की धरा पर क्या करेंगी वसुंधरा! भविष्य पर फिर लग रहे कयास; ये दो ऐलान बने हैं वजह

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में बमुश्किल तीन महीने का ही वक्त बचा है, लेकिन लगता है भाजपा अभी अपने ही पेच कसने में जुटी है। खासतौर पर वसुंधरा राजे को सीएम फेस बनाने को लेकर पार्टी पसोपेश की स्थिति में है।

भले ही उसने इस पर कुछ साफतौर पर नहीं कहा है, लेकिन संकेतों में यह जरूर जाहिर किया है कि वसुंधरा राजस्थान की धरा पर पहले की तरह ताकतवर नहीं रहेंगी। यही वजह है कि राजस्थान के लिए घोषित दो कमेटियों में से किसी में भी उन्हें जगह नहीं दी गई है। चुनाव घोषणा पत्र समिति का मुखिया पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बनाया है। वहीं इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के मुखिया पूर्व सांसद नारायण लाल पंचारिया बनाए गए हैं।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह और राज्य अध्यक्ष सीपी जोशी ने समितियों का ऐलान किया। इन दोनों कमेटियों की घोषणा का लंबे समय से भाजपा में इंतजार हो रहा था। कांग्रेस पहले ही चुनाव से जुड़ी समितियों के ऐलान कर चुकी है। लेकिन देर से घोषित समितियों में भी वसुंधरा राजे को मौका न मिलना चर्चाओं को जन्म दे रहा है। पिछले दिनों जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा की थी। इसमें भी वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए रखा था। इसी से कयास लग रहे थे कि शायद उन्हें राजस्थान से हटाकर दिल्ली की सियासत में ही भाजपा बनाए रखना चाहती है। अब समितियों के ऐलान से यह चर्चा और जोर पकड़ रही है।

राजस्थान के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी का कहना है कि वसुधंरा राजे सम्मानित नेता हैं। उन्हें चुनाव प्रचार समिति में जगह दी जाएगी। इस समिति का ऐलान जल्दी ही होगा। इस तरह उन्होंने कयासों को खत्म करने की कोशिश की है, लेकिन संगठन में बनाए रखने और दो समितियों से बाहर रखे जाने के बाद चर्चाएं थम नहीं रही हैं। भाजपा ने फिलहाल दो समितियों के जरिए सामाजिक समीकरण साधने का प्रयास किया है। भाजपा के दलित चेहरे अर्जुन राम मेघवाल को संकल्प पत्र समिति यानी मेनिफेस्टो कमेटी का मुखिया बनाया गया है, जिसके कुल 25 मेंबर हैं।

समितियों से भाजपा ने साध लिए सामाजिक समीकरण

मेघवाल के अलावा समिति में 7 संयोजक भी शामिल हैं। इनमें राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, सांसद किरोड़ी लाल मीणा, राष्ट्रीय सचिव अल्का सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महारिया और भाजपा पार्षद राखी राठौर शामिल हैं। गौरतलब है कि वसुंधरा राजे को राजस्थान में नेतृत्व दिया जाए या नहीं, इसे लेकर भाजपा पसोपेश में रही है। हालांकि उनके मुकाबले कोई दूसरा कद्दावर नेता वह तैयार भी नहीं कर सकी है। गजेंद्र सिंह शेखावत के नाम की अकसर चर्चाएं होती हैं, लेकिन विधायकों के बीच वसुंधरा का अब भी अच्छा खासा प्रभाव है। ऐसे में देखना होगा कि टिकट बंटवारे में किसके करीबियों को ज्यादा मौका मिलता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)