होम आतंकी यासीन मलिक की पत्नी पर मेहरबान पाकिस्तान, बनेगी कैबिनेट मिनिस्टर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 17, 2023 10:09 PM

आतंकी यासीन मलिक की पत्नी पर मेहरबान पाकिस्तान, बनेगी कैबिनेट मिनिस्टर

आतंकी यासीन मलिक की पत्नी पर मेहरबान पाकिस्तान, बनेगी कैबिनेट मिनिस्टर

आतंकी यासीन मलिक की पत्नी पर मेहरबान पाकिस्तान, बनेगी कैबिनेट मिनिस्टर

एक बार फिर पाकिस्तान का काला चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब हुआ है। भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले और टेरर फंडिंग मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आतंकी यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को पाकिस्तान में मंत्री बनाया जा रहा है।

वो पाक के केयर टेकर प्रधानमंत्री अनवारुल हक कक्कड़ की कार्यवाहक कैबिनेट का हिस्सा होंगी। मुशाल हुसैन मलिक पाकिस्तान के कार्यवाहक मंत्रिमंडल में मानवाधिकार पर प्रधान मंत्री की विशेष सहायक होंगी।

जियो न्यूज ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री अनावरुल हक ने नवंबर की शुरुआत में होने वाले राष्ट्रीय आम चुनावों से पहले एक नया मंत्रिमंडल नियुक्त किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व अमेरिकी राजदूत जलील अब्बास जिलानी को विदेश मंत्री नामित किया गया है और पूर्व केंद्रीय बैंक प्रमुख शमशाद अख्तर को नए कार्यवाहक कैबिनेट के हिस्से के रूप में वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन को भी मंत्री पद की कमान दी जाने वाली है। वह पीएम की कैबिनेट में मानवाधिकार पर विशेष सहायक होगी।

गौरतलब है कि अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने 2009 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र मुशाल हुसैन से शादी की और उनकी 10 साल की बेटी रजिया सुल्ताना है, जो अपनी मां के साथ पाकिस्तान में रहती है। मलिक को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा दर्ज 2017 के आतंकी-फंडिंग मामले में 2019 की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल मई में दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें टेरर फंडिंग मामले में दोषी ठहराया था और उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

अप्रैल 1966 में श्रीनगर के मैसुमा इलाके में जन्मे मलिक 1989 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण मामले और श्रीनगर में भारतीय वायुसेना के जवानों पर जेकेएलएफ आतंकवादियों के हमले में भी मुकदमे का सामना कर रहा हैं, जिसमें चार लोग मारे गए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)