होम हरियाली तीज पर मेकअप से जुड़े इन ब्लंडर से बचें और दिखें स्टाइलिश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 16, 2023 10:39 PM

हरियाली तीज पर मेकअप से जुड़े इन ब्लंडर से बचें और दिखें स्टाइलिश

हरियाली तीज पर मेकअप से जुड़े इन ब्लंडर से बचें और दिखें स्टाइलिश

हरियाली तीज पर मेकअप से जुड़े इन ब्लंडर से बचें और दिखें स्टाइलिश

हरियाली तीज का त्योहार नजदीक है। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ये त्योहर मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। हरियाली तीज का व्रत सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए करती है।

निर्जला व्रत करने के साथ ही महिलाएं भगवान शंकर और पार्वती की पूजा भी करती है। पूजा के वक्त महिलाएं खासतौर पर पूरे 16 श्रृंगार कर तैयार होती है। साथ ही ढेर सारी महिलाएं मिलकर पूजा करती है। तो अगर आप इस बार हरियाली तीज पर किसी खास लुक में तैयार होने की सोच रही हैं और बिल्कुल ट्रेंडी मेकअप चाहती हैं तो मेकअप से जुड़े ब्लंडर को कतई ना करें। नहीं तो पूरा लुक बिगड़ जाएगा।

स्किन का बेस मेकअप
चेहरे पर बहुत ज्यादा परत का बेस मेकअप ना करें। ये मौसम काफी उमस और बारिश का होता है। ऐसे में मेकअप के छूटने का डर बना रह सकता है। इसलिए हमेशा वाटरप्रूफ मेकअप यूज करें। साथ ही कम से कम बेस मेकअप लगाएं।

डार्क आई मेकअप और लिपस्टिक
आजकल कंट्रास्ट मेकअप का ट्रेंड है। इसलिए डार्क आई मेकअप के साथ न्यूड टोन लिपस्टिक लगाएं। और अगर डार्क लिपस्टिक को चूज कर रही हैं तो आई मेकअप को बिल्कुल सटल रखें। जिससे कि मेकअप ट्रेंडी दिखें।

बिंदी और सिंदूर ना भूलें
चूंकि आप पूजा के लिए रेडी हो रही हैं तो स्टाइलिश दिखने के चक्कर में बिंदी और सिंदूर को मिस ना करें। इस खास दिन पर सुहाग की ये निशानियां आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी और स्टाइलिश दिखाने में मदद करेंगी।

मांगटीका और नथ
अगर आप अपनी ट्रेडिशनल ज्वैलरी को पहनकर रेडी होना चाहती हैं और मिनिमम लुक रख रही हैं तो मांगटीका और नथ को एक साथ ना लगाएं। ये काफी हैवी लुक देता है। आप चाहें तो केवल मांगटीका लगा सकती हैं या फिर केवल नथ पहनकर ट्रेंडी और ट्रेडिशनल दिख सकती हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)