होम जीते-जी भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की एकमात्र इच्छा, मथुरा में बोले धीरेंद्र शास्त्री

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 16, 2023 10:45 PM

जीते-जी भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की एकमात्र इच्छा, मथुरा में बोले धीरेंद्र शास्त्री

जीते-जी भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की एकमात्र इच्छा, मथुरा में बोले धीरेंद्र शास्त्री

जीते-जी भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की एकमात्र इच्छा, मथुरा में बोले धीरेंद्र शास्त्री

हिंदुत्व को लेकर बयानबाजी करने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर मथुरा पहुंचे। मथुरा के ठा. श्रीप्रियाकान्तजु मंदिर पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री महाराज ने देवकीनंदन महाराज के साथ पार्थिव शिवलिंग अभिषेक कर आरती की।

पहली बार धीरेंद्र शास्त्री और देवकीनंदन महाराज एक साथ मंच पर नजर आए। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जीवन की एकमात्र इच्छा है कि जीते-जी भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाये। उन्होने वृंदावन में काशी विश्वनाथ की तरह कॉरीडोर निर्माण जरूरी बताया। देवकीनंदन महाराज के साथ आगरा जामा मस्जिद सीढ़ियों से केशवदेव विग्रह को वापस लाने का संकल्प भी लिया।

प्रियाकान्त जु मंदिर पर चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग महोत्सव के 30वें दिन बुधवार को बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक पूजन किया। देवकीनंदन महाराज ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। बागेश्वर महाराज ने अपने सिर पर शिवलिंग पिण्डी उठाकर विसर्जन के लिय अर्पित किया। ब्रज में शिवभक्ति को अद्भुद बताते हुये कहा कि शिवमय होकर राम-कृष्ण को प्राप्त किया जा सकता है।

श्रद्धालुओें को संबोधित करते धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि अब समय भागने का नहीं जागने का है। सब एकत्रित होकर जाग जाओ और भारत को सनातन हिंदु राष्ट्र बनाओ। सभी सनातनियों को अपने सनातन चिन्ह धारण करने चाहिये। कहा कि जिस दिन मात्र 25 करोड़ सनातनी हिंदु अपने मस्तक पर तिलक लगाकर चलना शुरू कर देगें भारत हिंदु राष्ट्र की तस्वीर दिखनी शुरू हो जायेगी।

आगरा जामा मस्जिद से केशवदेव विग्रह को वापस लाने के लिये देवकीनंदन महाराज द्वारा किये जा रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान को सार्थक बताते हुये शास्त्री ने कहा कि हदृय गद्गद हो जाता है जब सत्य सनातन के लिये आवाज बुलन्द करता है। कहा कि ऐन केन प्रकारेण ठाकुरजी विग्रह जामा मस्जिद से बाहर निकाल कर लायेंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि भी शीघ्र अतिक्रमण मुक्त होगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त धीरेन्द्र शास्त्री से मिलने पहुंचे। मंदिर सचिव विजय शर्मा ने बताया कि शिवलिंग महोत्सव में 6 लाख 11 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाये। कल सवा करोड़ शिवलिंग पूर्ण कर आयोजन का समापन होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)