होम समान नागरिक संहिता पर क्या होगा कांग्रेस का स्टैंड? सोनिया गांधी के आवास पर आज होगी बैठक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 1, 2023 09:15 PM

समान नागरिक संहिता पर क्या होगा कांग्रेस का स्टैंड? सोनिया गांधी के आवास पर आज होगी बैठक

समान नागरिक संहिता पर क्या होगा कांग्रेस का स्टैंड? सोनिया गांधी के आवास पर आज होगी बैठक

समान नागरिक संहिता पर क्या होगा कांग्रेस का स्टैंड? सोनिया गांधी के आवास पर आज होगी बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) का मुद्दा छेड़ने के बाद सभी सियासी दलों को अपनी रणनीति स्पष्ट करने के लिए मजबूर कर दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी अब इस मामले पर मंथन करेगी।

आज कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की सोनिया गांधी के अवास 10, जनपथ पर बैठक होने वाली है।

समान नागरिक संहिता पर चर्चा करने के लिए कानून एवं न्याय पर आधारित संसदीय स्थायी समिति की 3 जुलाई को बैठक बुलाई गई है।

सोनिया गांधी के आवास पर बुलाई गई बैठक में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जिन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई बड़े नेता शिरकत कर सकते हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने इसका समर्थन किया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की सरकार में मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने इसका समर्थन कर सभी को चौंका दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)