होम वर्ल्ड कप से बाहर हुई दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज,

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jul 1, 2023 09:01 PM

वर्ल्ड कप से बाहर हुई दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज,

वर्ल्ड कप से बाहर हुई दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज,

वर्ल्ड कप से बाहर हुई दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज,

स्कॉटलैंड ने शनिवार को आईसीसी वनडे विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ वेस्टइंडीज की टीम भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई है।

स्कॉटलैंड के इस जीत के साथ तीन मैचों में चार अंक हो गए हैं। हालांकि अब भी उसके 5 अक्टूबर से भारत में होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें बरकरार है। श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम सुपर-6 में अपने तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष-2 में हैं। मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 181 रन ही बना सकी। इसके जवाब में स्कॉटलैंड ने मैथ्यू और ब्रैंडन के अर्धशतक की बदौलत ये मैच 7 विकेट से जीता

वेस्टइंडीज की टीम पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रही है। पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी वेस्टइंडीज की टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। इससे पहले 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं ले सकी थी। वेस्टइंडीज की टीम दो बार वनडे क्रिकेट (1975,1979) का खिताब जीतने में कामयाब हुई थी। 1983 में भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार चैंपियन बनी थी।

स्कॉटलैंड ने 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत की। टीम के सलामी बल्लेबाज क्रिस्टोफर मैकब्राइड बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हालांकि उसके बाद मैथ्यू क्रॉस और ब्रैंडन मैकमुलेन के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। ब्रैंडन 106 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने एक छक्का और आठ चौका लगाया।

इससे पहले वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। वेस्टइंडीज के चार विकेट 30 के अंदर ही पवेलियन लौट गए थे। चार्ल्स और ब्रूक्स खाता नहीं खोल सके। सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग 22 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान और विकेटकीपर शाई होप 16 गेंद में 13 रन ही बना सके। निकोलस पूरन 43 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। 81 के स्कोर पर वेस्टइंडीज का छठा विकेट गिरा। इसके बाद शेफर्ड और होल्डर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। रोमारियो 43 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। होल्डर ने 79 गेंद में 45 रन बनाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)