होम SBI में है अकाउंट तो इन सुविधाओं का जरूर उठाएं लाभ, जानें आपको क्या-क्या मिलता है फ्री?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 1, 2023 08:54 PM

SBI में है अकाउंट तो इन सुविधाओं का जरूर उठाएं लाभ, जानें आपको क्या-क्या मिलता है फ्री?

SBI में है अकाउंट तो इन सुविधाओं का जरूर उठाएं लाभ, जानें आपको क्या-क्या मिलता है फ्री?

SBI में है अकाउंट तो इन सुविधाओं का जरूर उठाएं लाभ, जानें आपको क्या-क्या मिलता है फ्री?

नई दिल्ली. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़े नेटवर्क वाला एक सरकारी बैंक है. एसबीआई की शाखाएं देश भर के बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक में है. शाखाओं की संख्या के मामले में भी यह बैंक सबसे आगे है.

इसलिए जाहिर सी बात है कि सबसे ज्यादा कस्टमर्स भी इसी बैंक से जुड़े हुए हैं. सरकारी बैंक होने के कारण कस्टमर्स के लिए एसबीआई एक भरोसेमंद बैंक है. इसमें लगभग हर परिवार से किसी न किसी का बैंक अकाउंट तो होता ही है.

एसबीआई में मुख्य रूप से आपको 3 तीन तरह के सेविंग्स अकाउंट की सुविधा मिलती है. ये अकांउट खुलवाने के लिए बैंक आपसे कोई चार्ज नहीं लेता है. साथ ही आपको इनमें कई सुविधाएं बिलकुल फ्री में मिलती है. आइए जानते हैं कि इन अकाउंट्स को खुलवाने पर आपको क्या क्या फायदे मिलते हैं.

बेसिक सेविंग्स डिपॉजिट बैंक अकाउंट

एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बेसिक सेविंग्स डिपॉजिट बैंक अकाउंट को हर कोई व्यक्ति केवाईसी के जरिए खुलवा सकता है. यह बैंक की सभी ब्रांचों पर उपलब्ध है. यह विशेष रूप से कम इनकम वाले लोगों के लिए है, जो बिना मिनिमम बैलेंस मैंटेन किए इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. वहीं इसमें पैसे जमा करने की कोई अधिकतम सीमा भी नहीं है. इसमें कस्टमर को बेसिक रूपे एटीएम-कम-डेबिट कार्ड जारी किया जाता है. हालांकि, इस अकाउंट में चेकबुक की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट स्मॉल अकाउंट

इस बैंक अकाउंट को 18 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति खुलवा सकता है. यह अकाउंट खुलवाने के लिए केवाईसी की बाध्यता नहीं रखी गई है. यानी यह अकाउंट उन लोगों के लिए है जिनके पास केवाईसी के लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं होते हैं. हालांकि, आप केवाईसी डॉक्यूमेंट सब्मिट करके बाद में भी इसे बेसिक सेविंग्स डिपॉजिट बैंक अकाउंट में बदल सकते हैं. इस अकाउंट में आपको ज्यादातर बेसिक सेविंग्स डिपॉजिट बैंक अकाउंट में मिलने वाली सुविधाएं ही मिलती है. लेकिन इसमें कुछ लिमिट्स तय की गई है. यह स्पेशलाइज्ड ब्रांचों के अलावा बैंक की सभी ब्रांचों में उपलब्ध है. इसमें अधिकतम बैलेंस की सीमा 50 हजार रुपये तय की गई है.

सेविंग बैंक अकाउंट

एसबीआई का यह बैंक अकाउंट आपको मोबाइल बैंकिंग, SMS अलर्ट, इंटरनेट बैंकिंग, योनो, स्टैट बैंक एनीवेयर, SBI क्विक मिस्ड कॉल फैसिलिटी आदि सुविधाएं मुहैया कराता है. इस अकाउंट पर आपको एक वित्त वर्ष के दौरान पहले 10 चेक फ्री मिलते हैं. उसके बाद 10 चेक की कीमत 40 रुपये प्लस जीएसटी और 25 चेक की कीमत 75 रुपये प्लस जीएसटी रहती है. इसमें आपको एवरेज बैलेंस मैंटेन करने की जरूरत नहीं होती है. इस अकाउंट में अधिकतम बैलेंस की कोई सीमा नहीं है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)