होम शिक्षकों के सम्मान से ही समाज में रचनात्मक बदलाव आयेगा- डा. रोशन जैकब आई.ए.एस., कमिश्नर, लखनऊ डिवीजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 1, 2023 07:19 PM

शिक्षकों के सम्मान से ही समाज में रचनात्मक बदलाव आयेगा- डा. रोशन जैकब आई.ए.एस., कमिश्नर, लखनऊ डिवीजन

शिक्षकों के सम्मान से ही समाज में रचनात्मक बदलाव आयेगा- डा. रोशन जैकब आई.ए.एस., कमिश्नर, लखनऊ डिवीजन

शिक्षकों के सम्मान से ही समाज में रचनात्मक बदलाव आयेगा- डा. रोशन जैकब आई.ए.एस., कमिश्नर, लखनऊ डिवीजन

लखनऊ, 1 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘शिक्षक स्वागत समारोह’ का भव्य आयोजन आज बड़े हर्षोल्लास के साथ सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारी डा. रोशन जैकब, आई.ए.एस., कमिश्नर, लखनऊ डिवीजन, ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया। इस वर्ष आई.ए.एस. में चयनित होकर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाने वाले 7 मेधावी छात्रों व पी.सी.एस. में चयनित 5 छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आई.ए.एस. में चयनित 7 छात्रों में मनन अग्रवाल, अनुजा त्रिवेदी, आदित्य श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, रजत सिंह, साक्षी मोहन एवं अनुश्री सचान शामिल हैं जबकि पी.सी.एस. में चयनित सी.एम.एस. छात्रों में अंकुर गौतम, कौस्तुभ त्रिपाठी, शुभम वर्मा, शांभवी त्रिपाठी एवं युक्तिशा राजपूत शामिल हैं।

            इस अवसर पर सी.एम.एस. शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा. रोशन जैकब, आई.ए.एस. ने कहा कि शिक्षकों के माध्यम से ही समाज में रचनात्मक बदलाव आयेगा। डा. जगदीश गाँधी जी जिस प्रकार शिक्षा में साँस्कृतिक मूल्यों, नैतिकता और मानवता के समावेश का प्रयास कर रहे हैं, वह वास्तव में अनुकरणीय है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि यदि हम देश व विश्व को अच्छा बनाना चाहते हैं तो हमें बच्चों का अच्छा इन्सान बनाना होगा। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक को यह समझना चाहिए कि भावी पीढ़ी पर ही के कंधों पर विश्व समाज का सुखमय व सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का दारोमदार है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि आज छात्रों क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करने की आवश्यकता है, साथ ही पर्यावरण आदि विभिन्न मुद्दों पर भी भावी पीढ़ी को जागरूक करने की आवश्यकता है      कार्यक्रम का शुभारम्भ सी.एम.एस. शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्कूल प्रार्थना से हुआ इससे पहले, सी.एम.एस. के 3000 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाओं व कार्यकर्ताओं ने आज प्रातः विशाल चरित्र निर्माण मार्च निकालकर भावी पीढ़ी के नैतिक, चारित्रिक व आध्यात्मिक उत्थान का अभूतपूर्व अलख जगाया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)